विज्ञापन

पत्नी के बहते आंसू, पिता को बस निहारती रहीं बेटियां... प्रतीक यादव की आखिरी विदाई पर अपर्णा का इमोशनल मैसेज

Prateek Yadav Funeral News Updates: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के बैकुंठ धाम भैंसा कुंड घाट पर किया जाएगा. अपर्णा यादव ने इसको लेकर एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

पत्नी के बहते आंसू, पिता को बस निहारती रहीं बेटियां... प्रतीक यादव की आखिरी विदाई पर अपर्णा का इमोशनल मैसेज
Prateek Yadav: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की लखनऊ में बुधवार सुबह अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया. 38 साल के प्रतीक की मौत के वक्त उनकी पत्नी अपर्णा यादव असम में थीं और खबर मिलते ही वो लखनऊ रवाना हुईं. जबकि घटना के वक्त उनकी दोनों बेटियां घर पर ही थीं. दोपहर लखनऊ पहुंचते ही अपर्णा ने जब दुनिया को अलविदा कह चुके पति को देखा तो वो खूब रोईं. उनकी आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे थे. बेटियां प्रथमा और प्रतीक्षा भी पिता को लगातार एकटक निहार रही थीं, उन्हें ये अहसास था कि कुछ ही वक्त पहले तो पापा उनके साथ थे और अचानक ये सब क्या हो गया.

अपर्णा यादव आज खामोश दिखीं और बेटियों के साथ रहीं. उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी. जिस प्रतीक के साथ उन्होंने प्यार और फिर शादी की, वो अब उनके साथ नहीं हैं. अंतिम संस्कार के वक्त अपर्णा की बेटियों ने भी चिता पर लकड़ी रखी. 

असम से लौटी थीं अपर्णा यादव

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार (Prateek Yadav Death Updates) गुरुवार शाम को लखनऊ के बैकुंठधाम में किया गया. इस दौरान प्रतीक के चचेरे भाई अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव भी बैकुंठ धाम में मौजूद थे. प्रतीक यादव की चिता को मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी. 

Prateek Yadav

Prateek Yadav

Prateek Yadav Updates: इधर प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, उधर NHRC पहुंचा मामला, हत्या के शक में जांच की मांग

लखनऊ में बुधवार को अखिलेश यादव, डिंपल यादव के अलावा यादव परिवार के बड़े नेताओं का आना-जाना लगा था, लेकिन अपर्णा बेहद खामोश थीं. सीएम योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. बताया जाता है कि अपर्णा यादव पति के स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान थीं. वो असम में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं और वहां से भी उन्होंने फोन पर हालचाल लिया था. घर के स्टॉफ राकेश से बातचीत की थी.

ये भी पढ़ें - ‘बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट', प्रतीक यादव की मौत पर जिम पार्टनर का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सुलझेगी मौत की गुत्थी

प्रतीक यादव के जिम में दोस्त रहे सर्वेश का भी कहना है कि रात 11.30 बजे प्रतीक की हेल्थ खराब हुई थी. फिर लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में उनके ड्राइवर और स्टॉफ से पूछताछ की गई.इलाज के बाद वहां से उन्हें घर भेज दिया गया. रात में भी अपर्णा यादव ने फोन कर हालचाल लिया तो स्टॉफ ने बताया कि वो सो गए हैं.

ये भी पढ़ें - चचेरे भाई अखिलेश-धर्मेंद्र या चाचा शिवपाल नहीं, प्रतीक यादव को ससुर ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में दिखा पूरा यादव परिवार

सुबह करीब 5.30 बजे प्रतीक यादव बेहोशी की हालत में मिले.स्टॉफ ने तुरंत ही परिवार वालों को सूचना देने के साथ डॉक्टर से संपर्क साधा.चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी. सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. 

ये भी पढ़ें - प्रतीक यादव की अपर्णा से अनबन के बाद सुधर गए थे रिश्ते, इंस्टा पोस्ट ने मचाया था तहलका, स्कूल में प्यार के बाद हुई थी शादी  

Prateek Yadav

Prateek Yadav

स्कूली समय से जानते थे एक दूजे को

अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और अपर्णा बिष्ट की स्कूली दोस्ती प्यार में बदली थी. अपर्णा और प्रतीक ने 11 साल के रिश्तों के बाद 2011 में लव मैरिज की थी. दोनों की भव्य शादी में अमिताभ बच्चन जैसे सितारे पहुंचे थे. अपर्णा स्कूल में म्यूजिक क्लब प्रेसिडेंट थीं और किसी प्रोग्राम के लिए प्रतीक यादव के स्कूल गई थीं. प्रतीक ने अपर्णा से ईमेल आईडी ली और दोनों के बीच बातचीत होने लगी.

मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता से दूसरी शादी की थी. साधना गुप्ता का 1990 में उनके पहले पति चंद्रप्रकाश गुप्ता से तलाक हो गया था. प्रतीक साधना और चंद्रप्रकाश की ही संतान थे, लेकिन मुलायम ने साधना से विवाह के बाद प्रतीक को बेटे का दर्जा दिया. मुलायम के परिवार से धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत कई नेता राजनीति में उतरे, लेकिन प्रतीक यादव राजनीति से दूर ही रहे.

अपर्णा ने एक साक्षात्कार में बताया था कि प्रतीक उन्हें काफी मैसेज भेजते थे. मेल आईडी खोलते ही उनके मैसेज भरे होते थे. फिर दोनों की मुलाकात शुरू हो गई. करीब 11 साल रिश्तों के बाद 2011 में इंगेजमेंट हुई. दिसंबर में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में शादी हुई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com