चुकंदर की इडली कैसे बनाएं?
Beetroot Idli Recipe: चुकंदर इडली फ्राई एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है जो इडली को एक नया स्वाद देती है, इसमें चुकंदर मिलाने से इडली का रंग सुंदर गुलाबी हो जाता है और यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसे नाश्ते या हल्के खाने में आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप भी कुछ हेल्दी और हल्का खाना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें.

बीटरूट इडली बनाने का आसान तरीका
सामग्री:
- 2 कप चावल
- 1 कप उड़द दाल
- 1 कटा हुआ चुकंदर
- तेल
- हींग
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 से 3 बड़ा चम्मच तेल
- 5 से 6 करी पत्ते
बीटरूट इडली बनाने की विधि
- सबसे पहले चावल और दाल को 6–7 घंटे भिगोकर पीस लें और रातभर फर्मेंट होने दें.
- चुकंदर का पेस्ट बनाकर इसे इडली के घोल में नमक के साथ मिला दें.
- अब घोल को इडली सांचे में डालकर 15 से 20 मिनट भाप में पकाएं.
- ठंडी होने पर इडली को टुकड़ों में काट लें.
- एक पैन में तेल गर्म करके सरसों के बीज, जीरा, प्याज़, करी पत्ता और मसाले डालें.
- अब इडली के टुकड़े डालकर अच्छे से फ्राई करें जब तक हल्के कुरकुरे न हो जाएं.
- धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें.
इसे भी पढ़ें: बिना AC के घर को ठंडा रखने का देसी जुगाड़! ये रहे घर को ठंडा रखने वाले टॉप 4 पौधे
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Beetroot Idli Fry, Beetroot Idli Fry Recipe In Hindi, Chukandar Ki Idli Kaise Banaen