Hibiscus Tea Benefits: देश भर के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ती गर्मी शारीरिक व मानसिक कई समस्याओं की वजह बनती जा रही है. थकान और तनाव के साथ ही पाचन से संबंधित समस्याएं आम बात है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को गुड़हल की चाय के सेवन की सलाह देता है, जो बेहतरीन प्राकृतिक उपाय साबित हो सकती है.
गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद है गुड़हल की चाय
सुंदर लाल रंग के गुड़हल फूल से बनी चाय न सिर्फ तन-मन को शीतलता प्रदान करती है, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव करती है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी गुड़हल की चाय को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताता है. गुड़हल का फूल देवी-देवताओं को प्रिय होता है. वहीं, इसके औषधीय गुण प्राचीन आयुर्वेद में भी बताए गए हैं. गर्मियों में जब शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और तनाव का स्तर ऊंचा रहता है, तब गुड़हल की चाय पीना बहुत राहत देता है. यह चाय शरीर को ठंडक पहुंचाती है और मन को शांत रखती है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार
गुड़हल की चाय के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह चाय बहुत उपयोगी है.
दिल की सेहत के लिए क्यों जरूरी है ये चाय
यह रक्त वाहिकाओं को आराम देती है और प्राकृतिक रूप से ब्लड प्रेशर को कम करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं.
वजन घटाने में भी करती है मदद
यह वजन घटाने में भी कारगर है, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से अतिरिक्त पानी व नमक निकालने में सहायक होती है. कम कैलोरी होने के कारण डाइटिंग करने वालों के लिए यह आदर्श पेय है.
डायबिटीज मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद
इसके सााथ ही गुड़हल की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाती है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है,
लिवर और इम्युनिटी को बनाए मजबूत
ये लिवर और इम्युनिटी के लिए भी बेहतर है. चाय लीवर को स्वस्थ रखती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है.
कैसे बनाएं गुड़हल की चाय?
गुड़हल की चाय बनाना बहुत आसान है. सूखे गुड़हल के फूलों को गर्म पानी में 5-7 मिनट उबालकर या भिगोकर पी सकते हैं. स्वाद के अनुसार चाय में शहद या थोड़ा नींबू मिलाया जा सकता है. दिन में 1-2 कप पीना पर्याप्त है। हालांकि, इसका सेवन शुरू करने से पहले आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. गर्भवती महिलाओं, कम ब्लड प्रेशर वाले लोगों और कुछ दवाइयां लेने वाले मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें: High Blood Pressure से लेकर नींद तक, हर समस्या का आसान हल है शवासन, जानें कैसे करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं