विज्ञापन
1 month ago

West Bengal HS Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBCHSE) की 12वीं (HS) कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसके लिए ndtv.in पर जाना होगा और इसके बाद बोर्ड पेज पर पहुंचकर अपना रोल नंबर डालना होगा. इससे पहले बंगाल बोर्ड की तरफ से 10वीं के नतीजे जारी किए गए थे. पिछली बार की तरह इस बार भी पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और उसके आधे घंटे बाद यानी 11 बजे से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. लिंक एक्टिव होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, ऐसे में छात्र एनडीटीवी के क्यूआर कोड को भी संभालकर रखें. 

पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBCHSE) का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर करें चेक 

wbchse.wb.gov.in 
wbresults.nic.in 
result.wb.gov.in
https://ndtv.in/education/results

NDTV के QR कोड से चेक करें रिजल्ट 

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर या ndtv.in पर जाएं
  • होमपेज पर WB HS Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Number और मांगी गई जानकारी भरें
  • 'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे भविष्य के लिए सेव या डाउनलोड कर लें

HS Result 2026: रिजल्ट से पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड की वेबसाइट डाउन

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट डाउन हो चुकी है, ऐसे में छात्र एनडीटीवी पर आकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

HS Result 2026: ये रहे टॉपर्स के नाम

  • कुल 64 छात्रों ने टॉप किया है, जिसमें से 56 लड़के हैं. 
  • आदित्र पाल - 500 में से 496 नंबर (99.2%)
  • जिस्नपुंडु - 500 में से 495 अंक (99%) 
  • रितोप्रितो नाथ - 495 अंक (99%)

West Bengal Result LIVE: 12वीं रिजल्ट में किस जिले ने मारी बाजी

  • पूर्वी मेदिनीपुर- 94.19%
  • हावड़ा - 93.84% 
  • उत्तर 24 परगना - 93.71%
  • हुगली - 93.41%
  • 24 परगना नॉर्थ - 93.11%

West Bengal Result LIVE: छात्रों से बेहतर रहा छात्राओं का रिजल्ट

  • 91.23 प्रतिशत रहा कुल रिजल्ट
  • छात्रों का पास प्रतिशत - 89.71
  • छात्राओं का पास प्रतिशत - 92.47

कुल इतने छात्र हुए पास

पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट में 2 लाख 91 हजार से ज्यादा छात्र पास हुए हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी हो रहा है रिजल्ट

पश्चिम बंगाल बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जा रहा है. इसके कुछ देर बाद छात्रों के लिए लिंक एक्टिव हो जाएगा. 

West Bengal Board Result LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए चार वेबसाइट्स

  • wbchse.wb.gov.in 
  • wbresults.nic.in 
  • result.wb.gov.in
  • https://ndtv.in/education/results

West Bengal Board Result LIVE: छात्रों के लिए कितने बजे एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक?

पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट जारी किया जा रहा है, लेकिन छात्रों के लिए रिजल्ट 11 बजे एक्टिव होगा. यानी कुछ देर का और इंतजार बाकी है. 

West Bengal Board Result LIVE: दो मिनट में जारी होने वाला है रिजल्ट

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अगले एक से दो मिनट में जारी कर दिया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा कि इस बार कितने छात्रों ने बाजी मारी है और टॉपर्स कौन रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
West Bengal Board Result LIVE, West Bengal HS Result 2026 LIVE Updates, WBCHSE Result Link, WBCHSE Result LIVE, WBCHSE Result Date Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com