विज्ञापन

IPL 2026 Playoffs: RCB 16 पॉइंट्स के साथ भी क्यों नहीं कर पाई Playoffs के लिए क्वालिफाई? जानें क्या बन रहा समीकरण

Why RCB not Qualify for Playoff with 16 Points, RCB vs KKR: आरसीबी (RCB) का नेट रन रेट बहुत मजबूत है, जो उसे बाकी टीमों पर बड़ा मनोवैज्ञानिक और तकनीकी फायदा देता है. आरसीबी के अभी दो मैच बाकी हैं, जिन्हें जीतकर वह 20 अंकों तक पहुंच सकती है

IPL 2026 Playoffs: RCB 16 पॉइंट्स के साथ भी क्यों नहीं कर पाई Playoffs के लिए क्वालिफाई? जानें क्या बन रहा समीकरण
Why RCB not Qualify for Playoff with 16 Points

Why RCB not Qualify for Playoff with 16 Points, RCB vs KKR: विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया. IPL 2026 में 16 अंक और +1.053 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अभी आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

6 टीमें 16 या उससे अधिक अंकों तक पहुंच सकती हैं

टूर्नामेंट में अभी भी समीकरण के हिसाब से 6 टीमें 16 या उससे अधिक अंकों तक पहुंच सकती हैं, जिससे प्लेऑफ की रेस रोमांचक बनी हुई है. गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी अन्य टीमें अभी भी क्वालीफाई कर सकती हैं, इसलिए जब तक अन्य टीमों के रास्ते बंद नहीं होते, आरसीबी का स्थान तकनीकी रूप से सौ प्रतिशत सुरक्षित नहीं है. 10 टीमों के फॉर्मेट के चलते 16 अंक प्लेऑफ में जगह पाने के लिए पर्याप्त नहीं माने जा रहे हैं और 18 अंक भी कम पड़ सकते हैं. 

RCB का नेट रन रेट बहुत शानदार

हालांकि आरसीबी का नेट रन रेट बहुत मजबूत है, जो उसे बाकी टीमों पर बड़ा मनोवैज्ञानिक और तकनीकी फायदा देता है. आरसीबी के अभी दो मैच बाकी हैं, जिन्हें जीतकर वह 20 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन तकनीकी योग्यता के लिए उसे अन्य टीमों के मैचों के परिणामों का इंतजार करना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले केकेआर के खिलाफ आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए. इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की.

पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया. कोहली ने 60 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले. सुनील नरेन को 1 विकेट हाथ लगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com