विज्ञापन

Monsoon Alert: समय से 5 दिन पहले इस तारीख को आएगा मॉनसून, बेमौसम बारिश के बीच मौसम विभाग ने दी एक और गुड न्यूज

IMD Monsoon arrival Update: मौसम विभाग ने एक और खुशखबरी दे दी है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है. इसके तय समय से 5 दिन पहले ही अंडमान पहुंचने की उम्मीद है. प्रचंड गर्मी की चेतावनी के बीच ये खबर राहत देने वाली है.

Monsoon Alert: समय से 5 दिन पहले इस तारीख को आएगा मॉनसून, बेमौसम बारिश के बीच मौसम विभाग ने दी एक और गुड न्यूज
IMD Monsoon Rain Alert: मॉनसून पर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
  • मई में उत्तर भारत के कई राज्यों में बेमौसम बारिश जारी है और मॉनसून तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून 15 मई तक पहुंच सकता है जो सामान्य समय से पहले है
  • बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान के कारण मॉनसून की गति तेज हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

IMD Monsoon Rain Alert Latest Update: बेमौसम बारिश ने अप्रैल के बाद मई में भी मौसम खुशनुमा बना रखा है. हिमालय में हो रही हलचल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बरसात देखने को मिल रही है. इस बीच मॉनसून के भी तेजी से भारत की ओर आगे बढ़ने की गुड न्यूज आ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून 15 मई को पहुंच सकता है. यही रफ्तार रही तो मॉनसून 1 जून को केरल पहुंच जाएगा और फिर वहां से महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों की ओर आगे बढ़ेगा.बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मॉनसून की रफ्तार तेज हो गई है.

मॉनसून अलर्ट लाया गुड न्यूज (IMD Monsoon Update)

IMD के वेदर अपडेट के अनुसार, मॉनसून 16 मई को बंगाल की खाड़ी के दूसरे हिस्सों, अंडमान के समुद्री क्षेत्र से पूरे द्वीप समूह में घनघोर बारिश ला सकता है. सामान्यतया मॉनसून अंडमान निकोबार में 20 मई तक पहुंचता है. मगर इस बार अनुमानित समय से 5 दिन पहले मॉनसूनी बारिश अंडमान क्षेत्र को भिगो सकती है.पिछले वर्ष 2025 में मॉनसून 13 मई को अंडमान  निकोबार पहुंचा था.मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के साथ चक्रवाती तूफान भी एक्टिव हो रहा है. ये साइक्लोनिक सिस्टम मॉनसून के प्रवाह को आगे बढ़ाने में अहम रोल निभा रहा है.

Monsoon Rain Alert

Monsoon Rain Alert

केरल में मॉनसून कब पहुंचेगा?

अंडमान निकोबार में प्रवेश के बाद मॉनसून पश्चिम की दिशा में अपनी सक्रियता को जारी रखता है. इसके 15 दिनों के भीतर भारत के तटीय इलाकों में मॉनसून 1 जून के आसपास केरल तट दस्तक देता है. अंडमान में वक्त से पहले पहुंचने से यह केरल भी जल्द पहुंच सकता है. 

ये भी पढ़ें- Rain Alert: फिर होगी झमाझम बारिश, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक बादल छाएंगे, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट

अल नीनो का वेदर अलर्ट 

मॉनसून के तेजी से आगे बढ़ने के बीच मौसम विभाग एक खतरे की ओर भी इशारा कर चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, देश में इस साल सामान्य से कम बरसात होने का अलर्ट है. देश में औसतन एलपीए 80 सेमी बारिश का अनुमान है. लेकिन चार महीनों की लंबी अवधि का औसत देखें तो यह 87 सेंटीमीटर है.

Monsoon Rain Alert

Monsoon Rain Alert

इसका कारण अल नीनो (El Nino) के हालातों का पैदा होना है. सामान्यतया जून में सक्रियता के साथ यह देश में मॉनसूनी बारिश के प्रवाह को कमजोर करता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो प्रशांत महासागर में अल नीनो के हालात बन रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - यूपी में आंधी-बारिश से हुई तबाही में 101 लोगों की मौत, 24 घंटे के भीतर मुआवजे के आदेश
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com