विज्ञापन
30 minutes ago

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा. उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक के अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है. 38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर दौड़ गई है. जानें पल-पल का अपडेट. 

ये भी पढ़ें- प्रतीक यादव को मौत से पहले कैसे लगीं 6 चोटें, पोस्टमार्टम से गहराया सस्पेंस; जानें अब तक की कहानी

ये भी पढ़ें- पद्म भूषण कार्डियोलॉजिस्ट ने की प्रतीक यादव की पोर्स्‍ट माटम रिपोर्ट की पड़ताल, जानिए बीती रात क्‍या हुआ होगा..

Prateek Yadav Death last Rites Live Updates...

छोटे भाई को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए अखिलेश

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव जी ने छोटे भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए.

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे थे. 

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को दी जा रही श्रद्धांजलि

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ स्थिति आवास पर रखा गया है. 

प्रतीक को बुधवार सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया था

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर यहां सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रतीक के शरीर पर मिले चोटों के निशान

डॉक्टर कह रहे हैं कि इस तरह के क्लॉट अक्सर पैरों की नसों या पेल्विक एरिया की नसों में बन जाते हैं. अगर उस जगह पर कोई चोट लगी हो या अंदरूनी डैमेज हुआ हो तो क्लॉट बनने का खतरा बढ़ जता है. इसीलिए प्रतीक के शरीर पर मिले चोटों के निशानों को भी गंभीरता से देखा जा रहा है.

प्रतीक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट

प्रतीक यादव कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. लेकिन उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है, लेकिन उनके शरीर पर चोटों के निशान और पैर के नाखूनों में नीले धब्बे मिले हैं. 

प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर

38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर दौड़ गई. छोटे भाई के निधन की खबर सुनते ही अखिलेश यादव अस्पताल दौड़े चले गए थे. बाद में वह उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे. 

लखनऊ के बैकुंठधाम में होगा प्रतीक का अंतिम संस्कार

अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट में जानकारी दी है कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा.

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव की भावुक अपील

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है.  

आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज होगा. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com