डोसा को हेल्दी डिश की लिस्ट में शामिल किया जाता है. हम में से कई लोग वेट लॉस जर्नी में डोसा खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन क्या सिर्फ डोसा खाने से वजन कम होता है? अगर आप ये सोचते हैं, तो शायद गलत हो सकते हैं. डोसा खाने से वजन कम नहीं होता है. हालांकि, इससे वेट लॉस को सपोर्ट मिलता है. दरअसल, डोसा एक हल्का, फर्मेंटेड और लो-फैट फूड है. वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में करे, तो इससे उन्हें फायदा हो सकता है. यहां जानते हैं इसे विस्तार से-
क्या डोसा वजन कम करने में मदद कर सकता है?
मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. समीक्षा कालरा का कहना है कि सादा डोसा में फैट कम होता है और ये फर्मेंटेड फूड है, जिससे पाचन बेहतर हो सकता है. डायटीशियन कहती हैं कि फर्मेंटेशन की वजह से इसमें मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो रागी या मिलेट डोसा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कोशिश करें कि कम से कम घी, बटर का इस्तेमाल करें. आलू मसाला डोसा खाने से बचें.
राखी डोसा बनाने की रेसिपी देखें-
डोसा की न्यूट्रिएंट वैल्यू क्या है?
लगभग 100 ग्राम सादा डोसा में लगभग 120 से 210 कैलोरी हो सकती है. कैलोरी डोसे की तैयारी पर निर्भर होती है. जानते हैं अन्य न्यूट्रिएंट वैल्यू-
- प्रोटीन - 5-6 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 37-38 ग्राम
- फैट - 2-4 ग्राम (कम तेल वाले डोसे में)
इसके अलावा डोसा खाने से आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और बी-विटामिन्स भी मिलते हैं.
डोसा को और हेल्दी कैसे बनाएं?
- कम तेल में बनाएं.
- सांभर के साथ खाएं, इससे प्रोटीन और फाइबर बढ़ जाता है.
- रागी, ओट्स या मिलेट डोसा चुनें.
- बटर, चीज और ज्यादा मसाला डालने से बचें.
ये भी पढ़ें - सुबह क्या बनाएं? रागी की ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज मिनटों में होंगी तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं