विज्ञापन

40 के बाद पेट की चर्बी नहीं हो रही कम? अपना लें जापानी लोगों की ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने बताया महीनेभर में दिखने लगेगा असर

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सलीम जैदी कहते हैं, अगर वेट लॉस के लिए आप रोज सुबह 5 काम कर लें, तो आपको महीभर में अपनी बॉडी में फर्क महसूस हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

40 के बाद पेट की चर्बी नहीं हो रही कम? अपना लें जापानी लोगों की ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने बताया महीनेभर में दिखने लगेगा असर
40 की उम्र के बाद पेट की चर्बी कम करनी है, तो अपना लें जापानी लोगों की ये 5 आदतें
(Photo Credit: NDTV)

40 की उम्र के बाद पेट के आसपास चर्बी बढ़ना आम बात है. ऐसे में इस बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए कई लोग खाना कम कर देते हैं, रोज टहलते हैं और एक्सरसाइज भी करते हैं, फिर भी उन्हें अपनी बॉडी में कोई खास फर्क नजर नहीं आता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्सपर्ट ने वेट लॉस के लिए 5 जापानी सीक्रेट बताए हैं. डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि अगर आप रोज सुबह ये 5 काम कर लें, तो आपको महीभर में अपनी बॉडी में फर्क महसूस हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- सुबह उठते ही मोबाइल न देखें

आजकल ज्यादातर लोगों की सुबह मोबाइल देखने से होती है. लोग सुबह उठते हैं और तुंरत फोन चलाने लगते हैं. इसे लेकर डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं, आंख खुलते ही मैसेज, सोशल मीडिया, न्यूज या ऑफिस के काम देखने से दिमाग पर तनाव बढ़ सकता है. इससे आप दिनभर स्ट्रेस में रहते हैं. वहीं, ज्यादा स्ट्रेस मोटापे को और बढ़ाती है. ऐसे में सुबह उठने के बाद कुछ समय फोन से दूर रहें. इससे अलग कुछ देर आराम से किसी शांत जगह बैठें और अपने दिन की शुरुआत बिना जल्दबाजी के करें. इससे आपका ब्रेन फ्रैश रहेगा और आप दिनभर हल्का महसूस करेंगे. 

नंबर 2- सबसे पहले पानी पिएं

एक्सपर्ट कहते हैं, सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने के बजाय पहले एक गिलास हल्का गर्म पानी पीने की आदत डालें. रातभर सोने के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है. अगर इस कंडीशन में आप चाय या कॉफी पीते हैं, तो इससे भी बॉडी में स्ट्रेस होर्मोन कोर्टिसोल बढ़ सकता है, जिससे समय के साथ मोटापा बढ़ने लगता है. पानी पीने के कुछ समय बाद आप चाय या कॉफी पी सकते हैं.

नंबर 3- सुबह 5 से 10 मिनट धूप लें

डॉक्टर जैदी कहते हैं, जापानी लोग सुबह की धूप को कभी भी मिस नहीं करते हैं. सुबह की हल्की धूप शरीर के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है. ये बॉडी की नेचुरल क्लॉक या सर्कैडियन रिदम को सही रखने में मदद करती है. इससे दिनभर बॉडी एक्टिव रहती है और फिर रात में भी अच्छी नींद आती है. वहीं, जब आप रोज अच्छी नींद लेते हैं, तो इससे भी आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है.

नंबर 4- 5 मिनट गहरी सांस लें

एक्सपर्ट रोज सुबह केवल 5 मिनट निकालकर मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की सलाह देते हैं. एक हाथ पेट पर रखें और नाक से धीरे-धीरे सांस अंदर लें. ऐसा करने से भी स्ट्रेस होर्मोन कंट्रोल में रहता है.

नंबर 5- सुबह 20 से 25 मिनट टहलें

इन सब से अलग डॉक्टर जैदी रोज सुबह कुछ देर वॉक करने की सलाह देते हैं. इससे आपकी बॉडी एक्टिव होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो सीधे वेट लॉस में मदद करता है. 

सलीम जैदी कहते हैं, रोज सुबह ये 5 काम कर आप स्ट्रेस हॉर्मोन को कंट्रोल कर सकते हैं. 40 की उम्र के साथ स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ने से वजन तेजी से बढ़ता है. ऐसे में आप इन 5 जापानी आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं. इसके साथ हेल्दी डाइट लें, रोज थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी करें और 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद लें. लगातार ये काम करने से आपको 1 महीने के अंदर आपकी बॉडी पर असर दिखने लगेगा. साथ ही आप खुद को ज्यादा हेल्दी और एक्टिव भी महसूस करेंगे. 

यह भी पढ़ें- गार्डनिंग का शौक है तो घर में जरूर लगाएं ये 10 औषधीय पौधे, हमेशा आएंगे काम, घर भी रहेगा महकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com