विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2025

बाल झड़ते हैं तो कौन सा विटामिन लेना चाहिए?

Hairfall Kyu Hota Hai: आइए बिना देरी किए जानते हैं कौन से विटामिन बालों के लिए जरूरी हैं, उनकी कमी से क्या नुकसान होते हैं और कैसे आप अपने आहार में सुधार कर बालों को मजबूत बना सकते हैं.

बाल झड़ते हैं तो कौन सा विटामिन लेना चाहिए?
क्या खाएं जो बाल झड़ना बंद हो जाए?

Hairfall Kyu Hota Hai: बाल झड़ने की समस्या से पुरुष और महिलाएं दोनों ही परेशान हैं. कुछ लोग इसे उम्र का असर मानते हैं, तो कई मौसम या बालों के गलत प्रोडक्ट्स का दोष देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं लगातार बाल झड़ने के पीछे का कारण आपकी सेहत से जुड़ा है. जी हां, शरीर में विटामिन की कमी के कारण बालों का पतला होना, टूटना और ज्यादा झड़ना आम है. तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कौन से विटामिन बालों के लिए जरूरी हैं, उनकी कमी से क्या नुकसान होते हैं और कैसे आप अपने आहार में सुधार कर बालों को मजबूत बना सकते हैं.

कौन सा विटामिन मेरे बालों का झड़ना बंद कर देगा?

विटामिन डी: विटामिन डी बालों की जड़ों को बढ़ाने में बेहद जरूरी माना जाता है. शरीर में इसकी कमी से बाल पतले और कमजोर हो सकते हैं. शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में संतरा, फिश, अंडा, मशरूम और अनानास जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं और शरीर में इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: गाजर खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? कच्चा गाजर खाने से क्या फायदा होता है?

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स: विटामिन बी7, बी6 और बी12 बालों के विकास के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. शरीर में बायोटिन की कमी से बालों का टेक्सचर खराब हो सकता है और बाल टूटने लग सकते हैं. विटामिन बी12 की कमी से खून में ऑक्सीजन का फ्लो कम हो सकता है, जिससे जड़ों को पोषण नहीं मिलता और बाल झड़ सकते हैं. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की पूरा करने के लिए खाने में सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, दालें, अंडे, दूध और दही शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kis Vitamin Ki Kami Se Baal Jhadte Hain, Baal Jhadna, Baal Kyu Jhadte Hai, Baal Jhadne Ke Karan, Baal Jhadte Hai To Kya Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com