आज के समय में कब्ज एक बेहद आम समस्या बन चुकी है, जिससे आए दिन कोई न कोई परेशान रहता है. सुबह पेट साफ न होना, पेट में गैस बनना, भारीपन महसूस होना और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हमारे पूरे दिन का मूड खराब कर देती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की यह गड़बड़ी सिर्फ पेट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर आपके चेहरे और एनर्जी लेवल पर भी पड़ता है?
डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा का मानना है कि कब्ज की वजह से कई बार स्किन पर बिना वजह पिंपल्स और एक्ने निकलने लगते हैं, स्किन बेजान दिखने लगती है और लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम करना मुश्किल हो जाता है. इतना ही नहीं, यह आपके हॉर्मोन्स और शरीर की ऊर्जा को भी बुरी तरह प्रभावित करता है.
अब ये सवाल आता है कि इस परेशानी से छुटकारा कैसे पाया जाए? इसके लिए जरूरी है कि आप भरपूर पानी पिएं और अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें. डॉक्टर शिल्पा ने कब्ज को दूर करने और पेट को पूरी तरह साफ रखने के लिए तीन ऐसी शानदार चीजों के बारे में बताया है, जो किचन में आसानी से मिल जाती हैं.
देखें वीडियो...
कच्चा पपीता:
कच्चा पपीता पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें 'पपैन' नाम का एक खास पाचक एंजाइम और भरपूर फाइबर होता है. यह पेट की आंतों में जमा गंदगी और कचरे को बाहर निकालने में मदद करता है. अगर आपका पाचन अक्सर सुस्त रहता है, तो कच्चे पपीते को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.
भीगी हुई किशमिश:
किशमिश को अगर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जाए, तो यह पेट के लिए एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है. इसमें 'सॉर्बिटोल' नाम का प्राकृतिक तत्व होता है, जो आंतों में पानी को खींचता है, इससे मल नरम हो जाता है और सुबह पेट साफ होने में जरा भी परेशानी नहीं होती.
आलूबुखारा:
प्रून या सूखे आलूबुखारे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं. अघुलनशील फाइबर मल को सही आकार देता है, जबकि घुलनशील फाइबर उसे आंतों से आसानी से आगे बढ़ने में मदद करता है. यही वजह है कि कब्ज से राहत पाने के लिए इसे सबसे पुराने और असरदार घरेलू नुस्खों में गिना जाता है.
इसे भी पढ़ें: केज पर पनीर लिखने की इजाजत नहीं: FSSAI नवंबर महीने में क्या खाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं