विज्ञापन

आगरा, मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुई नई मेमू स्पेशल ट्रेन; जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज

उत्तर रेलवे ने आगरा कैंट और पलवल रेल मार्ग पर अनरिजर्व्ड मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाई जाएगी. जानिए ट्रेन का पूरा समय, मुख्य स्टॉपेज और रूट की पूरी जानकारी.

आगरा, मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुई नई मेमू स्पेशल ट्रेन; जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज
उत्तर रेलवे की यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए आगरा कैंट और पलवल रेल मार्ग पर अनरिजर्व्ड मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.
NDTV

Agra Cantt-Palwal MEMU Special Train:  उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा को हरियाणा के पलवल से जोड़ने वाले व्यस्त रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आगरा कैन्ट-पलवल रूट पर अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

यह विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगी. इससे आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कोसी कलां और पलवल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सर्विस से बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दैनिक रूप से चलेगी, जिससे नौकरीपेशा, छात्रों और स्थानीय व्यापारियों को कम खर्च में आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा. जानिए ट्रेन नंबर 01941 और 01942 का पूरा समय, मुख्य स्टॉपेज और रूट का विवरण.

ट्रेन का समय और संचालन अवधि 

रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के मुताबिक यह मेमू स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित की जाएगी.

आगरा कैंट से पलवल ट्रेन नंबर 01941 

  •  रवाना: आगरा कैंट जंक्शन से सुबह 06:30 बजे चलेगी.
  •  पहुंचने का समय: पलवल स्टेशन पर सुबह 09:45 बजे पहुंचेगी. 

पलवल से आगरा कैंट ट्रेन नंबर 01942

  •  रवाना: पलवल स्टेशन से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी. 
  •  पहुंचने का समय: आगरा कैंट जंक्शन पर दोपहर 01:00 बजे पहुंचेगी. 

रूट और मुख्य स्टेशन 

यह मेमू स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को कवर करेगी. मथुरा जंक्शन इस रूट का सबसे प्रमुख स्टेशन है. स्टॉपेज की पूरी सूची नीचे दी गई है. वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 01942 भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए पलवल से आगरा कैंट पहुंचेगी. 

  • रुनकता 
  •  बाद 
  •  मथुरा जंक्शन 
  •  छाता 
  •  कोसी कलां 
  •  होडल

 स्टेशनों पर पहुंचने का सही समय 

स्टेशन का नाम ट्रेन 01941 (आगरा कैंट से)ट्रेन 01942 (पलवल से वापसी)
आगरा कैंटसुबह 06:30 बजे (प्रस्थान)दोपहर 01:00 बजे (आगमन)
रुनकतासुबह 06:52 बजेदोपहर 12:20 बजे
बादसुबह 07:22 बजेसुबह 11:48 बजे
मथुरा जंक्शनसुबह 07:45 बजेसुबह 11:30 बजे
छातासुबह 08:20 बजेसुबह 10:56 बजे
कोसी कलांसुबह 08:32 बजेसुबह 10:44 बजे
होडलसुबह 08:46 बजेसुबह 10:30 बजे
पलवलसुबह 09:45 बजे (आगमन)सुबह 10:00 बजे (प्रस्थान)

 यह भी पढ़ें- एक अक्टूबर से बदल जाएगा FD ब्याज का गणित, जानें रिटेल और बल्क डिपॉजिट पर कितना पड़ेगा असर

इस मेमू ट्रेन के सभी डिब्बे सामान्य श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे. इसलिए यात्रियों को एडवांस रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी. यात्री स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर या UTS मोबाइल ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट खरीदकर सीधे यात्रा कर सकते हैं.

 यह भी पढ़ें- दिल्ली की बसों में एक अक्टूबर से महिलाएं बिना पिंक कार्ड नहीं कर सकेंगी फ्री सफर, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Northern Railway, Memu Train, Agra News, Mathura News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com