- ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग से नौ यात्रियों की मौत हो गई.
- आग बस के आगे के हिस्से में लगी और धीरे-धीरे पूरे वाहन में फैल गई जिससे धुआं भर गया.
- यात्रियों ने बताया कि अंदर भीड़भाड़ और धक्कामुक्की के कारण बाहर निकलना बेहद मुश्किल था.
Yamuna Expressway Bus Fire Accident: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग में 9 यात्रियों की मौत हो गई. यह हादसा देर रात तब हुआ, जब अधिकांश यात्री सो रहे थे. आग बस के अगले हिस्से में लगी, जो धीरे-धीरे पीछे तक फैली. बस में आग लगते ही अंदर में पूरा धुआं-धुआं भर गया. यह हादसा कितना भीषण था? इसकी बानगी बस में सवार यात्रियों ने अपनी आपबीती में बताई. बस में सवार एक लड़की ने बताया कि मैं सो रही थी तभी किसी ने केबिन का दरवाजा खटखटाया. जब मैं जागी, तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी. मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया; यहां तक कि जूते भी नहीं पहने. बस अपना फोन लिया और बाहर निकल आई.
बस में सवार लड़की बोलीं- किसी ने मुझे खींचकर बाहर निकाला
लड़की ने आगे बताया कि बस के अंदर इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे थे. मुझे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींच लिया. उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं. चारों तरफ धुआं ही धुआं था. अंदर फंसे लोगों का दम घुटा जा रहा है. सभी लोग बाहर निकलने की होड़ में थे.
#WATCH | Greater Noida | A passenger says, "...I was asleep when someone banged on the door. When I woke up, there was already a huge crowd. I didn't pick up any of my belongings; I didn't even put on my shoes. I just grabbed my phone and stepped out. It was so crowded that… https://t.co/udoxnMaZrk pic.twitter.com/41N7aaXZZi
— ANI (@ANI) September 24, 2026
'दम घुटने से परेशान हो रहे थे लोग'
लड़की ने बताया कि जब मैं अपने केबिन से बाहर निकली तो देखा वहां अफरा-तफरी मची हुई थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था. इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था; लोग अंदर दम घुटने से परेशान थे. बहुत कम लोग ही बच पाए, सिर्फ वही जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर बाहर निकल सके. कई लोगों की जान चली गई. मेरे पीछे भी काफी लोग थे."
#WATCH ग्रेटर नोएडा | एक यात्री ने बताया, "...जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी… https://t.co/tQNpEKTIEK pic.twitter.com/KIZnMk6h8e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
'यात्रियों से खचाखच भरी थी बस, किसी तरह बाहर निकल पाया'
हादसे की शिकार हुई बस में सवार एक दूसरे यात्री ने बताया, "जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे. वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था. घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए. बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. धक्के मारते हुए लोगों ने मुझे बाहर निकाला, क्योंकि पीछे वालों को भी निकलता था."
यह भी पढ़ें - ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; बिहार नंबर की बस से कई ने कूदकर बचाई जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं