विज्ञापन

GPT 6 Astra ने IRCTC विंडो खुलते ही सेकंड्स में बुक कर दिया तत्काल टिकट, फाउंडर ने समझाया पूरा प्रोसेस

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मंथन जेठवानी ने चैटजीपीटी की मदद से ट्रेन में तत्काल टिकट बुक करके दिखाया है, जिसके बाद से लगातार लोग उन्हें मैसेज करके प्रॉम्प्ट मांग रहे हैं.

GPT 6 Astra ने IRCTC विंडो खुलते ही सेकंड्स में बुक कर दिया तत्काल टिकट, फाउंडर ने समझाया पूरा प्रोसेस
मंथन के इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं.
Instagram@manthanjethwani

Viral Video: 'फेज एआई' के फाउंडर मंथन जेठवानी ने 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर जीपीटी-6 एस्ट्रा से तत्काल टिकट बुक करने का दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और ट्रेन टिकट बुक करने वाले एजेंटों की नौकरी खतरे में होने की बात कह रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो एआई के इस कमाल को इंसानों के लिए फ्यूचर में खतरनाक साबित होने की बात कह रहे हैं. हालांकि मंथन का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो अपने फॉलोअर्स के लिए बनाया है, क्योंकि वे यह नहीं मान रहे थे कि चैटजीपीटी से ट्रेन की तत्काल टिकट बुक हो सकती है. 

'मैंने सिर्फ प्रॉम्प्ट दिया, बाकी काम उसने खुद किया'

मंथन के मुताबिक, इस काम को सफलता पूर्वक करने के लिए उन्होंने पहले ही चैटजीपीटी को एक प्रॉम्प्ट दे दिया है और उसे ठीक 10:59:50 AM पर रन करने की कमांड दी थी, क्योंकि तत्काल टिकट की विंडो ठीक 11 बजे खुल जाती है. मंथन ने बताया कि ठीक समय पर चैटजीपीने खुद IRCTC की वेबसाइट ओपन की, खुद सारी डिटेल्स भरीं, मगर टिकट बुक होने से ठीक पहले ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हो गई. इसके बाद वो हर 10 सेकंड में खुद पेज को रिफ्रेश करने लगा. कुछ देर बाद जब वेबसाइट दोबारा चालू हुई, तो उसने वापस मेरी सारी डिटेल्स भरीं और फाइनल पेमेंट भी कर दिया. मंथन ने बताया कि पेमेंट करने के लिए मैंने आईआरसीटीसी के वॉलेट में पहले से पैसे ऐड करके रखे थे. आखिर में टिकट होने के बाद उसने बुकिंग डिटेल्स मुझे शेयर कर दीं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

आईआरसीटीस ने भेजा टकिट बुकिंग कन्फर्मेशन ईमेल

इस बात को कोई झूठ ना समझे, इसीलिए मंथन ने पूरे टिकट बुकिंग प्रोसेस का वीडियो बना लिया था, जिसके कुछ क्लिप्स उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में भी दिखाए हैं. यही नहीं, मंथन ने आईआरसीटीसी की तरफ से यात्री को भेजे जाने वाला टिकट बुकिंग कन्फर्मेशन ईमेल भी दिखाया, जिसके मुताबिक उन्होंने आज यानी 24 सितंबर के लिए अहमदाबााद से वलसाड के बीच चलने वाले गुजरात क्वीन ट्रेन में बुकिंग की है. अब उनका मानना है कि एक दिन एआई इंसानों की जगह ले लेगा.

इस वीडियो पर चैटजीपीटी इंडिया ने किया कमेंट

करीब 22 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5.3 मिलियन (53 लाख) लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

चैटजीपीटी इंडिया ने लिखा, 'लोगों ने मंथन से डिमांड की, एस्ट्रा ने पूरी कर दी.'

आईआईटी से पढ़ाई करने वाले एक स्टूडेंट ने लिखा, 'अब मैं तत्काल टिकट बुकिंग एजेंट बन सकता हूं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'गुजरात क्वीन को बिना GPT के भी आसानी से बुक किया जा सकता है. कृपया वलसाड-वडनगर या बिहार के लिए कोशिश करें.

चौथे यूजर ने लिखा, 'भाई ये खुश होने की बात नहीं है. आगे चलकर एआई बहुत खतरनाक हो सकता है.'

यह भी पढ़ें:- भारत आकर 1 दिन में कितने रुपये खर्च कर देते हैं विदेशी मेहमान? सिडनी की महिला ने बताया चेन्नई घूमने का खर्चा

यह भी पढ़ें:- श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दिखा साल में 2 बार दिखने वाला अद्भुत नजारा, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ChatGPT, GPT-6 Astra, IRCTC, Tatkal Ticket, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com