नवंबर में कौन सी सब्जी खानी चाहिए?
NDTV
नवंबर का महीना आते ही मौसम में एक अलग सी ठंडक घुलने लगती है. सुबह और शाम की गुलाबी सर्दी यह याद दिलाने लगती है कि अब गर्म कपड़ों के साथ-साथ हमारी थाली में भी बदलाव का वक्त आ गया है. इस मौसम में अगर सही खानपान रखा जाए, तो शरीर अंदर से मजबूत रहता है और कड़ाके की ठंड से भी बचाव होता है.
आगर आप भी इस मौसम में अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें. यहां उन चीजों के बारे में बताया गया है नवंबर में जिन्हें खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और सर्दियों की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं.
शरीर को गर्म करने के लिए क्या खाएं?
देसी बाजरे और मक्के की रोटियां:
- सर्दियों के आते ही गेंहू की जगह बाजरा और मक्का अपनी जगह बना लेना चाहिए. बाजरे की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही सेहतमंद भी होती है.
- इसकी तासीर गर्म होती है जो शरीर को ऊर्जा देती है.
- इसके साथ अगर थोड़ा सा गुड़ और घर का निकला हुआ ताजा मक्खन मिल जाए, तो सोने पर सुहागा हो जाता है.
मौसमी हरी सब्जियां और मेथी का साग:
- इस मौसम में बाजार हरी भरी सब्जियों से भर जाता है. मेथी, बथुआ, पालक और सरसों का साग नवंबर के महीने में जरूर खाना चाहिए.
- मेथी हमारे जोड़ों के दर्द को दूर रखती है और शरीर में खून बढ़ाती है.
- वहीं गाजर और शलजम का सलाद या फिर गर्मागर्म गाजर का सूप पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है.
गुड़ और मूंगफली का मेल:
- नवंबर की हल्की ठंड में शाम के समय मूंगफली और गुड़ खाना एक अलग ही सुकून देता है.
- मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो ठंड के खिलाफ लड़ने की ताकत देते हैं.
- वहीं गुड़ शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और खून की कमी को दूर करता है.
- खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ चबाने से हाजमा भी बेहतरीन रहता है.
ड्राई फ्रूट्स और हल्दी वाला दूध
- रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में चुटकी भर हल्दी और थोड़े से बादाम-अखरोट मिलाकर पीने की आदत डाल लें.
- हल्दी एंटी-बायोटिक का काम करती है जो बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी से बचाती है.
- बादाम और अखरोट शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और इम्युनिटी मजबूत बनाते हैं.
अदरक, लहसुन और मसालों का इस्तेमाल:
- खाने में अदरक, लहसुन, काली मिर्च और दालचीनी का इस्तेमाल थोड़ा बढ़ा देना चाहिए.
- लहसुन की तासीर गर्म होती है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती है.
- सुबह की चाय में अदरक और तुलसी की पत्तियां डालने से पूरा दिन शरीर में फुर्ती बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें: 30 दिन तक रोजाना सौंफ का पानी पीने से क्या होगा? जानें बनाने का सही तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vegetables, November, Foods List