Free LPG Gas e-KYC: बिना किसी परेशानी के नियमित सिलेंडर डिलीवरी और बैंक खाते में सब्सिडी जारी रखने के लिए 30 सितंबर तक आधार e-KYC कराना जरूरी है. इसका फायदा उठने के लिए कुछ लोगों की ओर से ई-केवाईसी के लिए एलपीजी उपभोक्ताओं से पैसे मांगे जाने की खबरे सामने आ रही है. हालांकि, तेल कंपनियों और सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि गैस e-KYC अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है.
ऐसे में अगर कोई गैस एजेंसी, कर्मचारी या डिलीवरी बॉय आपसे इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क मांगता है, तो यह अवैध है. ऐसी स्थिति में ग्राहकों को चाहिए कि तुरंत कंपनी के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराएं.
LPG e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान और बायोमेट्रिक या फेस वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है.
- वह गैस पासबुक, जिसमें कंज्यूमर नंबर और डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी दर्ज होती है.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक हो, ताकि ओटीपी वेरीफाई किया जा सके.
घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें e-KYC
- सबसे पहले अपने मोबाइल में अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें.
- इंडेन के लिए: IndianOil One App
- भारत गैस के लिए: Hello BPCL App
- एचपी के लिए: HP Pay App
- गूगल प्ले स्टोर से UIDAI का Aadhaar FaceRD App डाउनलोड करें.
- गैस ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और e-KYC विकल्प चुनें.
- ऐप की मदद से अपना चेहरा ऑथेंटिकेट करें.
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपकी e-KYC ऑनलाइन सबमिट हो जाएगी.
गैस एजेंसी जाकर ऐसे करें e-KYC
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने आधार कार्ड और एलपीजी पासबुक की कॉपी लेकर नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं. वहां मौजूद प्रतिनिधि बायोमेट्रिक मशीन यानी फिंगरप्रिंट स्कैनर के जरिए आपका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करके ई-केवाईसी तुरंत पूरी कर देगा.
यह भी पढ़ें- LPG सब्सिडी चाहिए तो एक अक्टूबर से पहले आधार से कर लें लिंक, जानें स्टेप-बाय स्टेप तरीका
जब डिलीवरी बॉय आपके घर एलपीजी सिलेंडर देने आए, तो आप उसके पास मौजूद बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से भी अपनी फिंगरप्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी अपडेट करा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं