विज्ञापन
5 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन आज भारत के सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है. इससे पहले बलराज पंवार पुरुषों की सिंगल स्कल्स फ़ाइनल में पदक के बेहद करीब पहुंचकर चूक गए. बलराज 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन अंतिम 500 मीटर में जापान और उज्बेकिस्तान के रोअर्स ने उन्हें पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही कई भारतीय एथलीट अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे. भारतीय रोअर्स अपने-अपने फाइनल में कई मेडल जीत सकते हैं, जबकि रोशिबिना देवी वुशु विमेंस 60kg फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगी. एथलेटिक्स में भी कुछ मेडल इवेंट्स होंगे, जिनमें आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ विमेंस ट्रिपल जंप फाइनल में और सीमा विमेंस 10000 मीटर रेस में हिस्सा लेंगी. भारत के बेहतरीन स्प्रिंटर्स अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह अपनी-अपनी 100m हीट में दौड़ते हुए नजर आएंगे.  (मेडल टैली

अब तक के मैच 

रोइंग (पुरुष डबल स्कल्स): सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. 

रोइंग (पुरुष सिंगल स्कल्स): बलराज पंवार पदक के बेहद करीब पहुंचकर चौथे स्थान पर रहे और मेडल से चूक गए.

एशियन गेम्स 2026 में 24 सिंतबर के लिए भारत का शेड्यूल

सुबह 5:10 बजे पुरुषों के सिंगल्स स्कल्स फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में बलराज पंवार

सुबह 5:30 बजे पुरुषों के डबल्स स्कल्स फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में सतनाम सिंह और सलमान खान

सुबह 7:10 बजे महिलाओं के फोर फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में गुरबानी कौर, अलीना एंटो, टेंडेंटहोई हाओबिजम और पूनम

Asian Games 2026 Day 5 LIVE Medal Tally And Results Updates

Asian Games 2026 Live, वुशु: रोशिबिना देवी की नजरें हैट्रिक पर

भारत की स्टार वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी एशियन गेम्स में अपने तीसरे लगातार पदक की दहलीज पर खड़ी हैं. रोशिबिना के नाम पहले ही 2018 जकार्ता एशियन गेम्स का कांस्य और 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स का रजत पदक दर्ज है. अब वह महिलाओं के 60 किग्रा सांडा फाइनल में उतरकर अपने संग्रह में स्वर्ण पदक जोड़ने के इरादे से मैट पर उतरेंगी. भारत को उनसे एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद है.

Asian Games 2026 Live: वुशु में रोशिबिना देवी गोल्ड के लिए तैयार

भारत की रोशिबिना देवी अब महिलाओं के 60 किग्रा वुशु फ़ाइनल में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी. फाइनल मुकाबले में उनका सामना चीन की झांग शियाओयू से होगा. भारत की नजरें अब रोशिबिना पर टिकी हैं, जो देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैट पर उतरेंगी.

 

Asian Games 2026 LIVE, रोइंग: भारत को दिन का पहला पदक, सतनाम-सलमान ने जीता ब्रॉन्ज

भारत के सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स फ़ाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है. भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय निकाला और एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत का पदक खाता खोला.

सतनाम और सलमान 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरण में उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. इसके बावजूद भारत के लिए यह दिन की शानदार शुरुआत रही.
 

 

Asian Games 2026 LIVE, रोइंग: सतनाम-सलमान से पदक की उम्मीदें

एशियन गेम्स 2026 में भारत के सतनाम सिंह और सलमान खान पुरुषों की डबल स्कल्स फाइनल में हिस्सा लेंगे. भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और अब उनकी नजरें पदक जीतकर भारत की झोली भरने पर होंगी.

 

Asian Games 2026 LIVE, रोइंग में बलराज पंवार पदक से चूके, चौथे स्थान पर रहे

भारत के बलराज पंवार पुरुषों की सिंगल स्कल्स फ़ाइनल में पदक के बेहद करीब पहुंचकर चूक गए. बलराज 500 मीटर, 1000 मीटर और 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन अंतिम 500 मीटर में जापान और उज्बेकिस्तान के रोअर्स ने उन्हें पीछे छोड़ दिया. भारतीय रोअर 6:54.80 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक से मामूली अंतर से दूर रह गए.

 

Asian Games 2026 Live: रोइंग में बलराज पंवार से पदक की उम्मीद

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए दिन की शुरुआत एक बड़े मुकाबले से होगी. बलराज पंवार पुरुषों की सिंगल स्कल्स फ़ाइनल में हिस्सा ले रहे हैं, जहां भारत को उनसे पदक की उम्मीद रहेगी. फाइनल में जगह बनाने के बाद अब बलराज के सामने एशियन गेम्स पदक जीतने का सुनहरा मौका है.

Asian Games 2026 Live: एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन कई भारतीय एथलीट अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने चौथे दिन पांच मेडल जीते. मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर अपना एशियन गेम्स मेडल का सूखा खत्म किया, जबकि चार ब्रॉन्ज मेडल जय मीना (सॉफ्ट टेनिस), पुरुष बैडमिंटन टीम, महिला स्कीट शूटिंग टीम और पुरुष स्कीट शूटिंग टीम को मिले. इस बीच, वुशु एथलीट रोशिबिना देवी इतिहास रचने के करीब हैं; वह सेमीफाइनल जीतने के बाद, वह अपने सिल्वर मेडल को गोल्ड में बदलने की कोशिश करेंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com