How to make round and soft roti: इंडिया में कोई भी मील बिना रोटी के पूरा नहीं होता फिर, चाहे वो लंच हो या डिनर हमने अक्सर ऐसा देखा है कि सभी के हाथ की रोटी का स्वाद अलग होता है. जहां कई महिलाओं की हाथों की रोटी पतली बनती हैं तो वहीं कई महिलाओं की रोटी मोटी रह जाती है. इसलिए रोटी का स्वाद फ्रेश नहीं रह पाता और आज हम कुछ उन्हीं लोगों के लिए ऐसी टिप्स लेके आए हैं, जो आपकी रोटी को घंटों तक फ्रेश, सॉफ्ट और नरम रखेंगी.
सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
1. पानी का रखें ध्यान-
एक सॉफ्ट आटा गूंथने के लिए हमेशा ध्यान रखें कि जितना आटा उसका आधा पानी, जी हां हमेशा ध्यान रखें आप अगर एक कप आटा ले रहें हैं तो आधा कप पानी में ही उसको गूंथे, ऐसा करने से आपका आटा सॉफ्ट गूंथेगा. आप चाहें तो आटे में थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. आटे को छान लें-
पतली और नरम रोटी बनाने के लिए हमेशा याद रखें कि आटा गूंथने से पहले उसको अच्छे से छलनी से छान लें. ऐसा करने से आटे में मौजूद चोकर अलग हो जाएगा और आपकी रोटियां मुलायम बनेंगी.
3. नरम आटा ही गूंथे-
आपको बता दें रोटी के आटे को हमेशा नरम इसलिए गूंथा जाता है क्योंकि, नरम आटे की रोटियां स्वादिष्ट बनती हैं, वहीं कड़क आटे को पूड़ी जैसी तली हुई चीजों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढ़ें-पेट पर जमी जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान उपाय, मोटापे को जल्द ही कहेंगे अलविदा
यहां जानें आटे को गूंथने की सही तकनीक-
- एक परात लें उसमे आटे को डाले और बीच में एक गड्ढा बनालें फिर धीरे-धीरे पानी को डालकर किनारे वाले आटे को बीच में लाकर गूंथना शुरू करें.
- फिर उसी आटे को अपने हाथों से मैश करें ऐसा करने से आटा बर्तन में नहीं चिपकेगा.
- ध्यान रखें आटा इतना सॉफ्ट गूंथे कि जब आप उसको अपनी उंगलियों से दबाएं तो वो आराम से दब जाए.
- आटा गूंथने के बाद उसको कुछ समय के लिए एक कपड़े में ढक कर रख दें, ऐसा करने से आटा नरम रहेगा.
- फिर एक लोई लें और उसको सूखे आटे में अच्छे से लपेट कर बेल लें.
- अगर आप आसान तरीके से गोल रोटी बनाना चाहते हैं, तो पहले लोई को गोल कर लें, फिर उसको एकदम बीच से दबाते हुए सूखा आटा लगा कर बेल लें.
- बता दें रोटी को बेलने के बाद लंबे समय तक चकले पर न रखें ऐसा करने से रोटियां अच्छे से सिक नहीं पाती.
- उसके बाद तवे को तेज़ आंच पर गरम कर लें और फिर रोटी को तवे पर रखने से पहले एक नज़र डाल लें की तवा साफ़ है या नहीं.
- जैसे ही आप रोटी को तवे पर डालें 30 सेकंड के अंदर ही उसको पलट लें.
- और फिर रोटी को अच्छे से सेकें याद रहे रोटी को सेंकते वक़्त उसका ऊपर वाला हिस्सा आंच पर हो ताकि रोटी अच्छे से फुले.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं