Easy Ways to Get Rid of Extra Fat: मोटापा आपके शरीर में न सिर्फ कई बीमारियों का घर बनता है बल्कि आपकी फिगर को भी कही न कहीं प्रभावित करता है और आज कल के समय में जहां इतने खाने के ऑप्शंस आ गए हैं वहीं ऐसे में अपने मन को मरना थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है. और एक यही कारण है कि आज कल के समय में लोग मोटापे (obesity) का शिकार बनते जा रहें है, जो आगे चलकर आपके शरीर को कई बीमारियों से ग्रसित कर सकता है. इसलिए आज हम इस लेख में आपको मोटापा और एक्स्ट्रा फैट ( Extra fat) से पीछा छुड़ाने के कुछ ऐसे नेचुरल टिप्स बताने वाले हैं जिनको अगर आप अपनी रोजाना डाइट (Diet ) में शामिल करेंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे.
चर्बी कम करने के उपाय | Easy Ways to Get Rid of Extra Fat in Hindi
त्रिफला को डाइट में करें शामिल
ऐसा माना जाता है कि त्रिफला एक ऐसा नेचुरल तत्व है जो आपको मोटापे से जल्द ही राहत दिला सकता है. यदि आप इसका सेवन सही मात्रा में रोजाना करें तो आप कम समय में पतले हो सकते हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अदरक का रोजाना करें सेवन
अगर आप अदरक को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो बता दें इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर में जमा हुई चर्बी को कम करने के साथ साथ आपकी कैलोरी को भी बर्न करेंगे.
इसे भी पढ़े: कितना होना चाहिए नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल लेवल? डॉक्टर T. S. Kler ने शेयर किए कुछ ज़रूरी टिप्स
हल्दी है मददगार
ये तो हम पुराने टाइम से ही सुनते आ रहे हैं कि हल्दी एक ऐसा मसाला है जो आपके शरीर के लिए काफी सेहतमंद है. फिर चाहे बहार की समस्या हो या शरीर के अंदर की. बता दें हल्दी हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है, इसलिए जो भी व्यक्ति फैट बर्न कर रहें हैं वो हल्दी को अपनी डाइट में शामिल ज़रूर करें ऐसा करने से उन्हें मोटापे से जल्द ही राहत मिल जाएगी.
चिया सीड्स ज़रूर खाएं
जो भी व्यक्ति अपनी ईटिंग हैबिट्स को कंट्रोल में रखना चाहते हैं और मोटापे से जल्द ही छुटकारा पाना चाहते हैं वो अपनी डाइट में चिया सीड्स को ज़रूर शामिल करे. आप इनको पानी या दही में भिगो कर खा सकते हैं. ऐसा करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और भूख कम लगने से मोटापा भी जल्दी ही गायब हो जाएगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं