VIRAL NEWS: पंजाब के फरीदकोट में एक मजदूर परिवार रातों-रात करोड़पति बन गया है. कोटकपूरा की बिमला देवी ने रेलवे स्टेशन के पास एक स्टॉल से मात्र 7 रुपए में सिक्किम राज्य लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिस पर गुरुवार को एक करोड़ रुपये का बंपर इनाम निकला. बिमला देवी के पति मजदूरी का काम करते हैं. इस बड़ी जीत से परिवार में जश्न का माहौल है और उन्होंने मिठाई बांटकर भांगड़ा किया. विजेता परिवार इस राशि का उपयोग बच्चों के बेहतर भविष्य और नया कारोबार शुरू करने के लिए करेगा. दुकान संचालक के मुताबिक, उनकी दुकान से यह अब तक का सबसे बड़ा इनाम है.
'अचानक मन करने पर खरीदा था टिकट'
जानकारी के अनुसार, स्ट्रिंग का काम करने वाले एक मजदूर की पत्नी बिमला देवी शाम के समय रेलवे रोड पर कुछ सामान खरीदने आई थीं. इसी दौरान उनका लॉटरी का टिकट खरीदने का मन हुआ और उन्होंने सिर्फ 7 रुपये का टिकट खरीद लिया. अगले दिन शाम को जब लॉटरी का परिणाम आया, तो उन्हें पता चला कि उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है. यह खबर मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Punjab Woman Wins Rs 1 Crore Lottery Prize With Just Rs 7 Ticket #Punjab https://t.co/EmdCQI25Jr
— NDTV (@ndtv) October 23, 2026
मिठाई खाई, फिर खुशी में किया भांगड़ा
दुकानदार से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे. इस मौके पर दुकानदार नरेश मोंगा ने परिवार का मुंह मीठा करवाया और भांगड़ा करके अपनी खुशी जाहिर की.
पैसे से पैसा बनाने की तैयारी में बिमला देवी
बिमला देवी ने बताया कि इस इनाम से उनके परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और वे अपने बच्चों की बेहतर परवरिश कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने यह फैसला नहीं किया है कि इनाम की राशि का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा. परिवार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद बच्चों के लिए कोई कारोबार शुरू करने के बारे में सोचा जाएगा, ताकि उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके.
'पहली बार निकला एक करोड़ का इनाम'
वहीं, लॉटरी स्टॉल के संचालक नरेश मोंगा ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से यह काम कर रहे हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी दुकान रेलवे स्टेशन के पास शिफ्ट की है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी दुकान से लाखों रुपये के कई इनाम निकल चुके हैं, लेकिन पहली बार एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है. उन्होंने लॉटरी जीतने वाले परिवार को बधाई दी.
यह भी पढ़ें | जिस बंदर को थप्पड़ मार रही थी भीड़, उस पर था 51 हजार रुपये का इनाम; पलवल का निकला वीडियो
यह भी पढ़ें | पति ने कसकर लगाया गले, टूट गईं पत्नी की 5 पसलियां; डॉक्टर ने कहा- 'एक और पसली में आई दरार'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं