- राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में कई शहरों में बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं.
- जोधपुर में अशोक गहलोत के वार्ड में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है.
- सचिन पायलट, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे दिग्गज नेताओं के वार्डों में भी उनकी पार्टियां हार गई.
राजस्थान के निकाय चुनाव में इस बार कई उलटफेर भी देखने को मिले हैं. कई दिग्गज नेता अपने वार्डों में पार्टी को जीत नहीं दिला पाए. पूर्व सीएम अशोक गहलोत के वार्ड में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड में बीजेपी चुनाव हार गई. इसी तरह से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में इस बार बीजेपी को बहुमत नहीं मिला, यहां कांग्रेस ने ज्यादा वार्ड जीते हैं. जबकि सीएम भजनलाल शर्मा के जिले भरतपुर नगर निगम में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, यहां भाजपा निर्दलीय के सहारे रहेगी. इसी तरह से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गढ़ पाली में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है.
अशोक गहलोत-सचिन पायलट के घर में हारी कांग्रेस
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत के वार्ड में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. गहलोत जोधपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 88 में रहते हैं. लेकिन यहां बीजेपी ने जीत हासिल की है. जिसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. क्योंकि यह कांग्रेस के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है. इसी तरह जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 97 में सचिन पायलट रहते हैं, लेकिन यहां बीजेपी ने जीत हासिल की है. हालांकि पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है.
गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड में बीजेपी हारी
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. शेखावत के जोधपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 56 में रहते हैं, लेकिन यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी को हरा दिया.
कांग्रेस के चार बड़े नेता अपना वार्ड हारे
- अशोक गहलोत के वार्ड में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा
- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के वार्ड में कांग्रेस को हार मिली.
- सचिन पायलट के वार्ड में भी कांग्रेस को हार मिली है.
- पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के वार्ड में भी कांग्रेस को हार मिली है.
बीजेपी के इन नेताओं के वार्ड में भाजपा हारी
- केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के वार्ड में भाजपा हारी.
- केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह के वार्ड में भाजपा हारी.
- मदन दिलावर और जोराराम कुमावत के वार्ड में भाजपा हारी.
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के गढ़ पाली में भी बीजेपी हारी.
- वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाढ़ में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला.
ये वीडियो भी देखिए
भरतपुर में निर्दलीयों के सहारे भाजपा
सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर नगर निगम में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. यहां बीजेपी 20 वार्डों में जीती तो कांग्रेस को केवल 7 वार्ड मिले हैं. जबकि निर्दलीयों ने भरतपुर में 36 वार्ड जीते हैं, जिससे यहां निर्दलीय ही बोर्ड बनाएंगे. बसपा और RLP को एक-एक सीट मिली है. जिससे यहां निर्दलीय ही किंगमेकर होंगे. वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. यहां बीजेपी महज 13 वार्डों पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस ने 39 वार्ड जीत लिए. ऐसे में यहां अब कांग्रेस का वोर्ड बनना तय माना जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः राजस्थान निकाय चुनाव में Gen-Z की दमदार एंट्री, जयपुर में 21 साल के फैज तो अलवर में 22 साल की नेहा बनीं पार्षद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं