एक बार खाएंगे, बार-बार बनाएंगे
NDTV
अगर आप रोज-रोज एक जैसी आलू टिक्की या कटलेट खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए. शेफ हरपाल सिंह सोखी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसी रेसिपी का वीडियो शेयर किया है, जो आपको जरूर पसंद आएगी. अगर आपने महाबलेश्वर कॉर्न टिक्की को चखा है, तो शेफ हरपाल की इस आसान रेसिपी को जरूर बनाएं. यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है.
ये देखिए वीडियो...
सामग्री:
- स्वीट कॉर्न (1 कप)
- आलू (½ कप उबला हुआ)
- हरी मिर्च (1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया (¼ कप बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- गरम मसाला (1 छोटा चम्मच)
- पोहा (जरूरत अनुसार भीगा हुआ)
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल (टिक्की सेंकने के लिए)
बनाने का सही तरीका क्या है?
- सबसे पहले स्वीट कॉर्न को हल्का सा उबाल लें और पानी अच्छी तरह निकाल दें.
- अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबला हुआ आलू डालकर अच्छे से मैश कर लें.
- इसमें स्वीट कॉर्न, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें.
- अब मिश्रण में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
- सभी चीजों को हाथों की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाले पूरे मिश्रण में समान रूप से मिल जाएं.
- इसके बाद भीगे हुए पोहे को हल्का निचोड़कर मिश्रण में डालें.
- मिश्रण को दोबारा अच्छी तरह मिलाएं.
- अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और पोहा मिला सकते हैं.
- अब तैयार मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांट लें और हाथों से गोल या हल्की चपटी टिक्कियों का आकार दें.
- सभी टिक्कियां तैयार करके एक प्लेट में रख लें.
- अब मीडियम आंच पर एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें.
- टिक्कियों को एक तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
- जब दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं, गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: बच्चों को भूख लगते ही 5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी पिज्जा, रेसिपी इतनी आसान कि रोज मांगेंगे
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Corn Tikki, Mahabaleshwar, CHef Harpal Singh Sokhi