High Protein Cookies :क्या आप एक हेल्दी स्नैक्स की तलाश में हैं, जो स्वादिष्ट भी हो और प्रोटीन से भी भरपूर हो? अगर हां, तो चॉकलेट बेक्ड ओट्स कुकीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस कुकीज की अच्छी बात ये है कि इसे गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट भी खूब पसंद करते हैं. इस डिश में आपको पूरे 35 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है.
इतना ही नहीं, ओट्स और अन्य विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजों से मिलकर तैयार ये कुकीज गट और लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इस हाई प्रोटीन कुकीज की रेसिपी को इंस्टाग्राम पर @doctor.sethi के वेरिफाई अकाउंट से शेयर की गई है. यहां जानते हैं पूरी रेसिपी-
35 ग्राम प्रोटीन वाली कुकीज कैसे करें तैयार?
सबसे पहले एक बाउल लें, इसमें 15 से 20 ग्राम ग्रीक योगर्ट और 1 अंडा डालें. अंडा और ग्रीक योगर्ट दोनों ही प्रोटीन के काफी अच्छे सोर्स माने जाते हैं.

फिर 45 ग्राम ओट्स डालें. ओट्स फाइबर का अच्छा सोर्स होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होता है. ये गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

अब इसमें 25 ग्राम प्रोटीन पाउडर मिक्स करें. प्रोटीन पाउडर मसल्स ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. ऐसे में ये कुकीज को और ज्यादा हेल्दी बनाएगा.

फिर 5 ग्राम बेकिंग पाउडर और 2 टीस्पून कोकोआ पाउडर डालकर मिक्स करें. ये कुकीज का स्वाद बढ़ाने का काम करेंगे. वहीं, बेकिंग सोड कुकीज को सॉफ्ट बनाए रखता है.

इसके बाद 60 ml दूध डालकर मिक्स करें. दूध कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. वहीं, इसमें गुड फैट भी होता है.

अब 2 से 3 मिनटकर इसे अच्छे से मिक्स करें. मिक्स करने के बाद कुछ मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए छोड़ दें. फिर इसे बेक करेंगे.

30 से 40 मिनट के बाद इस मिश्रण को केला और चॉकलेट चिप्स से कोट करें. केला और चॉकलेट चिप्स कुकीज का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसे और हेल्दी बनाएगा.

इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए 180 डिग्री टेम्प्रेचर पर बेक करें. बेक करने के बाद आपकी कुकीज तैयार हो जाएगी. आप इसे सर्व करके खाएं.
इस कुकीज में मौजूद चीजों में कौन-कौन से पोषक तत्व हैं मौजूद?
- 35 ग्राम ग्रीक योगर्ट में लगभग 3.5 ग्राम प्रोटीन और 21 कैलोरी होती है. इसके अलावा ये कार्ब्स और हेल्दी फैट का भंडार होता है.
- 1 अंडे में पोषक तत्व लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन, 77 कैलोरी होता है. ये कार्ब्स, कोलीन और गुड फैट का अच्छा सोर्स है.
- 45 ग्राम ओट्स में करीब 5 से 7 ग्राम प्रोटीन हो सकता है. वहीं, कैलोरी 100 से 150 के आसपास होता है. साथ ही ये फाइबर के साथ-साथ कार्ब्स होता है.
- 60 एमएल दूध में करीब 1.9 ग्राम प्रोटीन, 2.1 ग्राम गुड फैट, 37 कैलोरी और कार्ब्स से भरपूर होता है.
ये भी पढ़ें - बच्चों के लिए बाजार का बिस्किट क्यों? घर पर बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद रागी चोको चिप कुकीज
Image Credit: insta@doctor.sethi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं