Herbal Tea Recipe: सर्दियों का आनंद हर कोई लेता है, लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि इस मौसम के साथ कई तरह की बीमारियां भी आती हैं. सर्दी, जुकाम , बुखार, गले में खराश ये परेशानियां ठंड के मौसम में जल्दी होती है. कई लोग इन परेशानियों से निपटने के लिए एलोपैथिक दवाइयां खाते तो वहीं कुछ लोग देसी नुस्खों से इन बीमारियों का इलाज करते हैं. बता दें कि अदरक और तुलसी दोनों में ही कई औषधीय गुण होते हैं जो कई बीमारियों से आपको बचाते हैं बल्कि आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है. अदरक और तुलसी को मिलाकर बनाई जाने वाली हर्बल टी आपको सर्दियों मे होने वाली इन बीमारियों से बचा के रखने के साथ ही आपको और भी कई तरह के स्वास्थय लाभ देंगी. तो चलिए आपको बताते हैं अदरक और तुलसी से बनी इस हर्बल टी की रेसिपी-
हर्बल टी बनाने की सामग्री (Herbal Tea Ingredients):
- 2 कप पानी
- 1 इंच अदरक
- 5-7 तुलसी के पत्ते
- चाय की पत्ती
इन अनगिनत फायदों के लिए करें सौंफ दूध का सेवन
वजन कम करने और बेली फैट बर्न करने में मदद कर सकता है इलाइची का पानी
सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए ऐसे बनाएं केसर दूध, यहां देखें रेसिपी
हर्बल टी बनाने की विधि ( Herbal Tea Recipe):
- सबसे पहले एक भगौंने में 2 कप पानी डालें.
- अब इसमें अदरक को कुचलकर या कद्दूकस कर के डालें.
- इसके बाद तुलसी की पत्तियों को हाथों से तोड़ कर पानी में डाल दें.
- इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर कुछ देर तक खौलने दें.
- आपको तब तक इस चाय को पकाना है जब तक यह 1 कप ना बचें.
- आपकी हर्बल टी बनकर तैयार हैं.
- आप इसे छानकर पिएं.
अगर आप इस चाय को सर्दियों में रोजाना पीते हैं तो आप सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों का जल्द शिकार नहीं बनेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं