- कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रबंधन के लिए भी जाना जाता है.
- इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं.
- सौंफ के दानों में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स मौजूद होते हैं.
सौंफ भारतीय रसोई में पाया जाने वाला एक लाजवाब साबुत मसाला है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं. सौंफ का इस्तेमाल किचन में व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. आमतौर पर लोग सौंफ माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि सौंफ के अनगिनत फायदे भी हैं. यह कंजेशन, पेट की गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का प्रबंधन के लिए भी जाना जाता है. वहीं सौंफ का इस्तेमाल मोटापे के लिए एक कारगर उपाय के रूप में किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण मसाला बनाते हैं. सौंफ के दानों में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स मौजूद होते हैं, ये फैट बर्न करने और अच्छे स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए अच्छा होता है.
Weight Loss: वजन कम करने और बेली फैट बर्न करने में मदद कर सकता है इलाइची का पानी
इन कुछ वजहों से सौंफ सौंफ को वजन कम करने के लिए माना जाता है सही:
सौंफ फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रहने में मदद करता है, और आपको क्रेविंग और ज्यादा खाने से रोकता है. इससे कैलोरी कम होती है, जिससे वजन कम होता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सौंफ का सेवन शरीर में विटामिन और मिनरल्स के अब्ज़ॉर्प्शन में सुधार करके फैट स्टोरेज को कम करने में मदद कर सकता है.
सौंफ में डाइयुरेटिक गुण होते हैं, इसलिए सौंफ का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिल सकती है, जो बदले में वजन घटाने में योगदान करते हैं.
सौंफ के बीज आपके मेटाबॉलिज्म को किक-स्टार्ट करने के लिए मददगार होते हैं. एक स्वस्थ तरीके से वजन कम करने मदद मिलती सकती है.
वजन कम करने के लिए सौंफ को डाइट में कैसे करें शामिल:
सौंफ के लाभों के बारे में हम बात कर चुके हैं अब सवाल यह है कि हम इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें. तरीका बहुत आसान है चाय तो आप इसे एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को डालकर पूरी रात के लिए भिगने के लिए छोड़े दें और सुबह इसका सेवन करें. वहीं इसका भरपूर लाभ लेने के लिए आप इसे दूध में भी शामिल कर सकते हैं. दूध आपकी वेट लॉस जर्नी में फायदेमंद हो सकता है. दूध पीने के लाभ तो हम सभी जानते हैं, यह कैलिशयम का अच्छा स्रोत होता है, जोकि हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है. वहीं अगर आप वेट मैनेजमेंट डाइट प्लान पर काम कर रहे हैं तो सौंफ दूध के फायदे बहुत काम आ सकते हैं. सौंफ आपको लंबे समय तक भरे रहने में मदद करती है, यह फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, जिसकी वजह से आप ज्यादा खाने से भी बचते हैं.
कैसे बनाएं सौंफ का दूध:
एक पैन में एक गिलास दूध लें और इसे गैस पर रख दें.
इसमें एक छोटा चम्मच सौंफ डालकर इसें कुछ देर उबलने दें.
इसे वापस गिलास में निकाल लें और इसका सेवन करें.
अगर आप दूध को छानना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं और मिठास के लिए दूध में शहद मिला सकते हैं. वहीं कुछ लोग आजकल सौंफ की चाय भी पीना पसंद करते हैं, जिसके लिए आप डेढ कप पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ डालकर पकाना है. इसे कप में छानकर निकाल लें. शहद मिलाकर पिएं.
Weight Loss: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए कैसे बनाएं मेथी और हरी मूंग दाल का टेस्टी चीला
डिस्केलेमर: सलाह सहित यह सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने स्वयं के चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं