विज्ञापन

IND Vs NZ 1st T20I: हार के बाद कप्तान सैंटनर ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, सीरीज में वापसी के लिए तैयार किया प्लान

New Zealand vs India, 1st T20I: गुरुवार को हैग्ली ओवल के क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में संजू सैमसन ने शानदार 67 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रखी.

IND Vs NZ 1st T20I: हार के बाद कप्तान सैंटनर ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, सीरीज में वापसी के लिए तैयार किया प्लान
sanju samson mitchell santner
NDTV

New Zealand vs India, 1st T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले T20 इंटरनेशनल मैच में संजू सैमसन ने शानदार 67 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रखी.  225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए. सैमसन ने 33 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के जड़े, जबकि श्रेयस अय्यर (42), अक्षर पटेल (24) और नमन धीर (42 नाबाद) ने अंत में महत्वपूर्ण पारियां खेलीं.

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अपने प्रदर्शन और सीरीज में भारत की शुरुआती जीत पर कहा कि, बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे लगता है कि अभी हम बस उसी पल में हैं जब हमने मैच जीता है. आप चाहे जो भी योगदान दें, जीतने वाली टीम का हिस्सा होना हमेशा अच्छा लगता है. इसलिए, टीम के हम सभी खिलाड़ियों का यह एक बेहतरीन योगदान था. आज का मैच पूरी तरह से एक टीम गेम था.'

उन्होंने कहा कि, 'मुझे बहुत खुशी है कि हमने सीरीज की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से की है. अभिषेक शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग पार्टनरशिप और टॉप ऑर्डर में उनकी रणनीति पर संजू ने कहा कि, 'हम बीच-बीच में काफी बातचीत करते हैं, लेकिन असल में उसका कोई खास मतलब नहीं होता. हम बस गेंद को देखते हैं और जोर से हिट करते हैं. यह हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है और मुझे उनके साथ टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना पसंद है.

पिच और गेंद की मूवमेंट पर संजू ने कहा कि, गेंद काफी स्विंग हो रही थी, मुझे लगता है कि दूसरे हाफ में तो कुछ ज्यादा ही हो रही थी. लेकिन पिच से गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी. इसलिए, मुझे और अभी (अभिषेक) को बस यही लगा कि हमें अपना पोस्चर सही रखना है और पावरप्ले में सकारात्मक इरादे के साथ खेलना है. जब हमें एक शानदार शुरुआत मिली, तो हमें लगा कि मैच को पहले हाफ में ही खत्म किया जा सकता है.

क्या विकेटकीपिंग करने से उन्हें पिच को समझने और बल्लेबाजी की तैयारी करने में मदद मिलती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, बिल्कुल, विकेटकीपिंग करते समय आप अपनी बल्लेबाजी के बारे में जरूर सोचते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आज विकेटकीपिंग के दौरान मैंने अपनी बल्लेबाजी की रणनीति तो बना ली थी, पर जब मैं बल्लेबाजी करने आया, तो स्थिति बिल्कुल अलग थी. पहले हाफ में, लेंथ एरिया से गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में, आउटफील्ड में काफी ओस (ड्यू) होने के कारण गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी। इसलिए, मुझे बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया.

हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर?

कप्तान ने सबसे पहले गर्दन की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि, उन्हें झटका जरूर लगा, लेकिन अब वह ठीक हैं.  सैंटनर ने माना कि टॉप ऑर्डर ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उनके मुताबिक शुरुआत में पिच से थोड़ी मदद मिल रही थी, लेकिन बल्लेबाजों ने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लिया. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स की भी तारीफ की.

कप्तान ने कहा कि, 'हमारे बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी. शुरुआत में विकेट में थोड़ी मदद थी, लेकिन खिलाड़ियों ने खुद को अच्छी तरह एडजस्ट किया. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और बेवन ने भी कुछ शानदार शॉट लगाए। हाफवे स्टेज पर हम अपने स्कोर से काफी खुश थे.'

भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया दबाव

न्यूजीलैंड के कप्तान ने माना कि भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही उनकी टीम पर दबाव बनाया. खासकर पावरप्ले में भारत की अटैकिंग बल्लेबाजी मैच का बड़ा अंतर साबित हुई. मिशेल सैंटनर ने कहा कि, 'हमें पता था कि वे अटैकिंग शुरुआत करेंगे और उन्होंने वैसा ही किया. पावरप्ले में उन्होंने हम पर काफी दबाव बनाया. हम अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं कर सके. हालांकि बीच के ओवरों में हमने उन्हें बांधे रखा और मुकाबला आखिरी तक बराबरी का रहा. यह मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता था.'

सीरीज में वापसी के लिए तैयार किया प्लान

सैंटनर का मानना है कि उनकी टीम को शुरुआत में अतिरिक्त रन देने से बचना होगा और भारतीय बल्लेबाजों को पावरप्ले में खुलकर खेलने से रोकना होगा. 'शुरुआत में दिए गए अतिरिक्त रन और कुछ छोटे-छोटे पहलू ऐसे रहे, जिन पर हमें काम करना होगा. इस मैदान पर कैच पकड़ना आसान नहीं है, लेकिन फील्डिंग अच्छी रही. सबसे बड़ी चुनौती पावरप्ले रही. हमें भारत को धीमा करने का तरीका खोजना होगा. अगर हम 100 रन के बजाय उन्हें 80 रन के आसपास रोक सके, तो मुकाबला हमारे पक्ष में जा सकता है.'

हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा कि उनकी गर्दन और सिर पर थोड़ी चोट लगी, लेकिन वह ठीक हैं. बल्लेबाजी प्रदर्शन पर उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी. सैंटनर के मुताबिक शुरुआत में पिच से गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, लेकिन बल्लेबाजों ने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लिया.

उन्होंने कहा,' टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार था. शुरुआत में विकेट में थोड़ी मदद थी, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छी तरह एडजस्ट किया. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने मध्यक्रम में बेहतरीन पारी खेली और पारी को संभाला. बेवन जैकब्स ने भी कुछ शानदार शॉट लगाए. इसलिए हाफवे स्टेज पर हम अपने स्कोर से काफी हद तक खुश थे.' न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रन और फिन एलन ने 45 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड ने 225/4 का स्कोर खड़ा किया. फिलिप्स ने 40 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौके लगाए. 

T20I में भारत के लिए सबसे बड़े सफल रन-चेज़

  • 226 बनाम न्यूज़ीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2026
  • 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
  • 209 बनाम न्यूज़ीलैंड, रायपुर, 2026
  • 208 बनाम वेस्टइंडीज़, हैदराबाद, 2019
  • 207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
  • 204 बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड, 2020

न्यूजीलैंड स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.

भारत स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

यह भी पढ़ें- 8 चौके और 4 छक्के, न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे संजू सैमसन, T20I में हासिल की बड़ी उपलब्धि

यह भी पढ़ें- IPL से पहले अमित मिश्रा को इस फ्रैंचाइजी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन से नई भूमिका में आएंगे नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com