- दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- दूध केसर पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
- केसर दूध एक हेल्दी ड्रिंक है.
Kesar Doodh For Winter: चलिए मान लेते हैं, बड़े होने के दौरान हम सभी का दूध के साथ खट्टा-मीठा रिश्ता रहा है. जहां कुछ ने इसे सेकंडों में आसानी से पी लिया, वहीं अन्य इसे एक घूंट लेने के लिए भी स्ट्रगल करते थे. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूध के साथ हमारा रिश्ता क्या था, जैसे-जैसे हम बड़े हुए, हमें एहसास हुआ कि दूध को अपनी डेली डाइट में शामिल करना कितना महत्वपूर्ण है. दूध कैल्शियम और फॉस्फोरस का एक परफेक्ट सोर्स है और लंबे समय से हेल्दी बोंस की ग्रोथ से जुड़ा हुआ है. इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी होता है, जो संक्रमण से लड़ने के लिए हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है. और जैसा कि विंटर नाइट यहां हैं, हर रोज एक बड़ा गिलास दूध पीने से सर्दी और खांसी को दूर रखने में मदद मिल सकती है. आज हम आपके लिए घर पर बनाने के लिए एक स्वादिष्ट केसर दूध रेसिपी लेकर आए हैं.
केसर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक पावरफुल मसाला है. यह पोटैशियम से भरपूर होता है और मेमोरी सीखने की क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है. डीके पब्लिशिंग की पुस्तक 'हीलिंग फूड्स' के अनुसार, केसर क्रोसिन, सेफ्रानल और पिक्रोक्रोसिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरफुल सोर्स है और केसर में पाए जाने वाले एक्टिव कम्पाउंट क्रोसेटिन को कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है. ब्लड और हार्ट संबंधी बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. तो, दूध और केसर दोनों के बेहतरीन फायदों के साथ, चीजों को मसाला देने का समय आ गया है और इस स्वादिष्ट केसर दूध को अपने विंटर डाइट का हिस्सा बनाएं. नीचे दी गई रेसिपी देखेंः
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

कैसे बनाएं केसर दूध- How To Make Kesar Doodh Recipe:
सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर उबाल लें. धीमी आंच पर उबाल लें, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए (लगभग 1/3 कम से कम वाष्पित हो जाना चाहिए). चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालें. चीनी घुलने तक चलाएं और लगभग 5 मिनट तक पकाएं. हरी इलायची, पिस्ते और बादाम से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें.
केसर दूध की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.
इस सर्दी के मौसम में अपनी सर्दी और खांसी को कम करने के लिए इस रेसिपी को ट्राई करे और नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपना एक्सपीरिएंस हमारे साथ साझा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं