विज्ञापन

खाना खाते ही पेट फूलता है? एक्सपर्ट्स ने बताईं 6 हर्बल टी, जो दिला सकती हैं तुरंत राहत

Herbal Teas For Bloating: आजकल कई लोग खाना खाने के बाद पेट फूलने, भारीपन और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं. यह परेशानी सिर्फ तला-भुना या ज्यादा खाने से ही नहीं, बल्कि धीमे पाचन, बदलते लाइफस्टाइल और गलत खाने की आदतों के कारण भी हो सकती है. कई बार थोड़ी मात्रा में खाना खाने के बाद भी ब्लोटिंग महसूस होने लगती है. यहां बताई गई 6 हर्बल चाय आपको ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या से राहत दिला सकती हैं.

खाना खाते ही पेट फूलता है? एक्सपर्ट्स ने बताईं 6 हर्बल टी, जो दिला सकती हैं तुरंत राहत
Herbal Teas For Bloating
Unsplash

Herbal Teas For Bloating: आजकल कई लोग खाना खाने के बाद पेट फूलने, भारीपन और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं. यह परेशानी सिर्फ तला-भुना या ज्यादा खाने से ही नहीं, बल्कि धीमे पाचन, बदलते लाइफस्टाइल और गलत खाने की आदतों के कारण भी हो सकती है. कई बार थोड़ी मात्रा में खाना खाने के बाद भी ब्लोटिंग महसूस होने लगती है. लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह समस्या रोज होने लगे तो यह आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. ऐसे में एक्सपर्ट्स नेचुरल उपाय अपनाने की सलाह देते हैं और हर्बल टी को एक असरदार ऑप्शन माना जाता है. यहां बताई गई 6 हर्बल चाय आपको ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या से राहत दिला सकती हैं.

अदरक की चाय से पाचन होगा बेहतर (Ginger Tea)

अदरक पाचन को तेज करने में मदद करता है और गैस बनने की समस्या को कम करता है. खाना खाने के बाद अदरक की चाय पीने से पेट हल्का महसूस होता है और अपच से राहत मिलती है.

पुदीने की चाय दिलाए आराम (Mint Tea)

पुदीना पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है. इससे गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. इसे खाने के बाद लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- Navratri 2026 Protein Rich Vrat Foods: व्रत में बार-बार लगती है भूख, डाइट में शामिल करें ये प्रोटीन रिच चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

सौंफ की चाय से कम होगी सूजन ( Fennel Seeds Tea)

सौंफ का इस्तेमाल लंबे समय से पाचन के लिए किया जाता रहा है. यह गैस और सूजन को कम करती है और पेट को ठंडक देती है. भारी भोजन के बाद सौंफ की चाय फायदेमंद हो सकती है.

कैमोमाइल चाय रखती है पेट को शांत ( Chamomile Tea)

कैमोमाइल चाय न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाती है बल्कि तनाव को भी कम करती है. इससे पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. इसे शाम के समय लेना अच्छा माना जाता है.

अजवाइन की चाय है असरदार (Carrom Seeds Tea)

अजवाइन पाचन को मजबूत बनाती है और गैस की समस्या को कम करती है. खासतौर पर तला-भुना खाने के बाद अजवाइन की चाय पीने से पेट हल्का महसूस होता है.

लेमनग्रास चाय से होता है हल्का फील (Lemon Grass Tea)

लेमनग्रास चाय पाचन को सुधारने में मदद करती है और ब्लोटिंग को कम करती है. इसे दिन में किसी भी समय लिया जा सकता है और यह शरीर को हल्का महसूस कराती है.

अगर आपको भी खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है, तो इन हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. हालांकि अगर समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. सही खानपान और लाइफस्टाइल के साथ आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com