विज्ञापन

सफेद और टूटते बालों से परेशान हैं? रोज खाएं 1 लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे

बालों की हर समस्या का पक्का इलाज है कद्दू के बीज और अलसी के लड्डू.

सफेद और टूटते बालों से परेशान हैं? रोज खाएं 1 लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे
कैसे बनाएं बाल बढ़ाने वाले लड्डू.
NDTV

आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना और कमजोर होना आम बात बन गई है. इसके पीछे के कई कारण हैं जिनमें खराब खानपान, तनाव और प्रदूषण. बालों में महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट कराने के बाद भी खास असर नहीं दिखता. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको हाल ही में इंस्टाग्राम पर (pratima_lokwani) द्वारा एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपके बालों बल्कि, स्किन और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. 

ये रेसिपी न सिर्फ आपके बालों को मजबूत बनाएगा बल्कि मीठे की क्रेविंग को भी शांत करेगा. खास बात यह है कि ये लड्डू पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं और इनमें कैलोरी भी बहुत कम होती है.

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

कैसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर लड्डू- 

सामग्री-

  • ​आधा कप कद्दू के बीज 
  • ​आधा कप काले तिल 
  • ​आधा कप अलसी के बीज 
  • ​10 से 15 अखरोट
  • ​12 से 15 बीज निकाले हुए खजूर 

विधि-

  1. इस लड्डू को बनाने के लिए ​सबसे पहले एक पैन लें और उसमें आधा कप कद्दू के बीज, आधा कप काले तिल और आधा कप अलसी के बीज डालकर धीमी आंच पर सूखा भून लें. 
  2. जब इनसे हल्की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
  3. ​अब उसी पैन में 10 से 15 अखरोट को भी हल्का सा सूखा भून लें ताकि उनका क्रंच बना रहे.
  4. ​इसके बाद सभी भुने हुए बीजों और अखरोट को एक मिक्सी के जार में डालें. 
  5. साथ ही इसमें 12 से 15 बीज निकाले हुए खजूर मिलाएं. खजूर इस लड्डू को प्राकृतिक मिठास देंगे, इसलिए इसमें अलग से चीनी मिलाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
  6. ​अब मिक्सी को चलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें. जब यह मिश्रण एकसार हो जाए, तो इसे बर्तन में निकाल लें.
  7. ​अब हाथों में थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोल आकार में बांध लें. 
  8. लीजिए, आपके बालों को मजबूत बनाने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर हेयर ग्रोथ लड्डू तैयार हैं.

​कैसे और कब खाएं?

​आप इस हेल्दी लड्डू को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. रोजाना सुबह या शाम के समय सिर्फ 1 लड्डू खाने से आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा और धीरे-धीरे बालों का टूटना भी कम हो जाएगा.

क्या हैं इस लड्डू के फायदे?

​यह हेल्दी लड्डू सेहत और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बाल उगाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

जापान में इस तरह पकाया जाता है शकरकंद, जानें Sweet Potato पकाने का सबसे टेस्टी और हेल्दी तरीका

बढ़ती उम्र में भी मजबूत रहेंगी हड्डियां, बस रोज 1 कटोरी खाएं इस चीज से बना रायता

गैस के पीछे जमी चिकनाई और तेल के दाग कैसे करें साफ? ये आसान देसी नुस्खे चुटकियों में करेंगे टाइल्स की सफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Growth, Hair Growth Laddu, Hairfall And Diet, Baal Badhane Ka Formula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com