विज्ञापन

कलौंजी का तेल कैसे बनाएं? जानें घर पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्लैक सीड ऑयल बनाने का सही तरीका

ब्लैक सीड ऑयल निगेला सैटिवा से मिलता है. इसके अर्क में थाइमो क्विनोन, ओमेगा-6 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन E, अमीनो एसिड और प्लांट स्टेरोल्स होते हैं. कलौंजी का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यहां जानें कलौंजी का तेल कैसे बनाएं.

कलौंजी का तेल कैसे बनाएं? जानें घर पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ब्लैक सीड ऑयल बनाने का सही तरीका
कलौंजी का तेल कैसे बनाएं?
file photo

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के चलते बालों का झड़ना बहुत आम समस्या हो गई है. लगातार बाल झड़ना, बालों का पतला होना और स्कैल्प का ज्यादा दिखाई देना लोगों की बड़ी चिंता बन चुका है. हालांकि, बालों की ग्रोथ के लिए लोग बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और तरह-तरह के तेल लगते हैं. अगर, आप भी बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो कलौंजी आपके काम आ सकती है. कलौंजी का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं कलौंजी का तेल कैसे बनाएं. ब्लैक सीड ऑयल बनाने का सही तरीका क्या है?

कलौंजी के फायदे

कलौंजी से निकलने वाला तेल, जिसे ब्लैक सीड ऑयल भी कहा जाता है, अपने औषधीय गुणों के लिए काफी लोकप्रिय है. यह एंटीऑक्सीडेंट्स, आवश्यक फैटी एसिड्स और थायमोकिनोन जैसे तत्वों से भरपूर होता है. ब्लैक सीड ऑयल को सूखी स्कैल्प, डैंड्रफ, बाल झड़ने और बेजान बालों की समस्या के लिए एक नेचुरल उपाय माना जाता है. हालांकि, ब्लैक सीड ऑयल स्कैल्प की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है. इससे सिर की त्वचा हेल्दी रहती है और बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है.

ब्लैक सीड ऑयल क्या है?

ब्लैक सीड ऑयल निगेला सैटिवा से मिलता है. इसके अर्क में थाइमो क्विनोन, ओमेगा-6 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन E, अमीनो एसिड और प्लांट स्टेरोल्स होते हैं. ये सभी तत्व स्कैल्प की स्थिति को बेहतर बनाने, ऑक्सीकरण के असर को दूर करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

घर पर कलौंजी का हेयर ऑयल कैसे बनाएं?

घर पर कलौंजी का हेयर ऑयल बनाने के लिए आपको ½ कप कलौंजी के बीज, 1 कप नारियल का तेल या जैतून का तेल, एक कांच का बर्तन और कपड़ा या फिल्टर चाहिए होगा. सबसे पहले, बीजों को धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक सूखा भून लें, लेकिन उन्हें जलने न दें. फिर, बीजों को कूट लें और तेल को सबसे धीमी आंच पर गर्म करें. कूटे हुए बीजों को गर्म तेल में डालें और 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. आंच से हटाने के बाद, इसे ठंडा होने दें और फिर एक कांच के जार में डालकर ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें. आमतौर पर यह 3 महीने तक ठीक रहता है.

कलौंजी हेयर ऑयल के फायदे

बालों का झड़ना- कलौंजी के तेल में थाइमो क्विनोन होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसके इस्तेमाल से सूजन के कारण होने वाले बालों के ज्यादा झड़ने की समस्या कम हो सकती है.

हेल्दी स्कैल्प- कलौंजी के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और अन्य संक्रमणों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं. इस तरह, हेल्दी स्कैल्प से बाल भी हेल्दी रहते हैं.

बालों को मजबूत- इस तेल में कई फैटी एसिड होते हैं, जो बालों की सतह को कवर करते हैं और उन्हें मॉइस्चराइज करते हैं. इससे बाल ज्यादा मुलायम हो जाते हैं और उनके टूटने की संभावना कम हो जाती है.

चमक- कलौंजी का तेल बालों की ऊपरी परत पर चिपक जाता है, जिससे बाल ज्यादा चमकदार दिखते हैं. इसमें एमोलिएंट्स गुण होते हैं, इसलिए यह नमी को बनाए रखता है और रूखे स्कैल्प के लिए बहुत अच्छा काम करता है.

यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalonji, Hair Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com