विज्ञापन

सोने से पहले रोज करें ये आसान काम, Yoga एक्सपर्ट ने बताया तेजी से लंबे होने लगेंगे आपके बाल

मशहूर योगा एक्सपर्ट और आयुर्वेद प्रैक्टिशनर खुशी बाजवा ने हेयर ग्रोथ के लिए कुछ नेचुरल तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

सोने से पहले रोज करें ये आसान काम, Yoga एक्सपर्ट ने बताया तेजी से लंबे होने लगेंगे आपके बाल
बाल लंबे करने के लिए सोने से पहले करें ये काम
(Photo Credit: @khushibajwayoga/Instagram)

बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनके बाल खूब लंबे और घने हों, साथ ही बालों में हमेशा एक शाइन बनी रहे. इसके लिए लोग तमाम तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, आप चाहें तो कुछ नेचुरल तरीके आजमाकर भी अपने बालों को लंबा, घना और शाइनी बना सकते हैं. मशहूर योगा एक्सपर्ट और आयुर्वेद प्रैक्टिशनर खुशी बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए ऐसा ही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

रोज सोने से पहले करें ये काम

नंबर 1- उल्टा करके करें बालों की मसाज

योगा एक्सपर्ट बताती हैं, सोने से पहले सबसे पहले एक बैंबू ब्रश लें. अपने बालों को आगे की तरफ यानी नीचे की ओर कर लें. अब, इस ब्रश की मदद से सिर और स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें, बालों को धीरे-धीरे ब्रश करें.

खुशी बाजवा बताती हैं, ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे बालों को बेहतर पोषण मिलता है और इस तरह हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है.

नंबर 2- मर्मा पॉइंट मसाज

इससे अलग योगा एक्सपर्ट मर्मा पॉइंट पर मसाज करने की सलाह देती हैं. खुशी बाजवा बताती हैं, आयुर्वेद में मर्मा पॉइंट का खास महत्व बताया गया है. ये शरीर के ऐसे खास बिंदु होते हैं, जहां मांसपेशियां, नसें, हड्डियां, जोड़ और शरीर के दूसरे हिस्से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. आयुर्वेद में कुल 108 मर्म बिंदु बताए गए हैं. इनमें 107 शरीर के बिंदु माने जाते हैं, जबकि मन को 108वां बिंदु माना गया है.

खुशी बाजवा सोने से पहले सिर पर मौजूद मर्मा पॉइंट की हल्के हाथों से मसाज करने की सलाह देती हैं. मर्मा पॉइंट पर हल्के हाथों से मसाज या दबाव देने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सपोर्ट मिलता है. इससे मन भी शांत होता है, स्ट्रेस कम होता है, जिससे भी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है.

योगा एक्सपर्ट बताती हैं, रोज सोने से पहले ये दो काम करने से बालों की ग्रोथ को तो बढ़ावा मिलता ही है, साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी कम हो सकती है. इन सब से अलग आपको रात में अच्छी नींद भी आती है. ऐसे में आप भी इसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की Joheirry Mola बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की Nikita Porwal ने भी छोड़ी छाप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Growth, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com