विज्ञापन

मिलिए 65 साल की देवनी देवी से, ₹20 के टिफिन से शुरू किया था सफर, आज चला रही हैं ₹2.5 करोड़ का बिजनेस

20 रुपये का टिफिन बेचने से शुरू किया था और आज देखो, अपने दम पर 2.5 करोड़ का फूड बिजनेस खड़ा कर दिया है देवनी देवी ने.

मिलिए 65 साल की देवनी देवी से, ₹20 के टिफिन से शुरू किया था सफर, आज चला रही हैं ₹2.5 करोड़ का बिजनेस
65 की उम्र में किया कमाल
NDTV

जिंदगी के किसी भी मोड़ पर कुछ नया शुरू करना कभी गलत फैसला नहीं होता. एक छोटा सा ख्याल, अगर उसमें सच्ची नीयत, जी तोड़ मेहनत और दिल की लगन जुड़ी हो, तो इंसान को कहां से कहां पहुंच सकता है. इसका बेहतरीन उदाहरण बिहार की राजधानी पटना में रहने वाली 65 वर्षीय एक महिला ने पेश किया है.

ये देखिए पोस्ट...

20 रुपए से शुरू किया था बिजनेस

बिहार की राजधानी पटना से आई एक कहानी इस बात का जीता-जागता सबूत है. जहां 65 साल की उम्र में लोग अक्सर आराम करने की सोचते हैं, वहां एक महिला ने अपने दम पर कुछ नया करने की ठानी. उन्होंने सिर्फ 20 रुपये में घर का सादा और स्वादिष्ट खाना बेचना शुरू किया और देखते ही देखते लोगों को उनके हाथ का स्वाद इतना भाया कि टिफिन का यह छोटा सा काम एक बड़ा रूप लेने लगा. आज वही छोटा सा प्रयास करीब 2.5 करोड़ रुपये के बड़े फूड बिजनेस में बदल चुका है.

सबके ताने सुने, फिर भी अपना काम शुरू किया

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और द टाइम्स ऑफ़ इंडिया  की रिपोर्ट के मुताबिक, देवनी देवी ने अपने हाथ से बने सीधे-सादे खाने से सबका दिल जीत लिया. जब उन्होंने यह काम शुरू किया, तो राह आसान नहीं थी. घर-परिवार और कुछ रिश्तेदारों ने बातें बनाईं, ताने मारे और विरोध भी किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उनका पूरा ध्यान खाने की सफाई, बढ़िया स्वाद और सही दाम पर था. हॉस्टल में रहने वाले छात्र हों या दफ्तर जाने वाले लोग, देवनी देवी का टिफिन हर किसी की पहली पसंद बन गया. 

20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ का सफर

जैसे-जैसे ग्राहकों का भरोसा बढ़ा, काम भी बढ़ने लगा. टिफिन सर्विस के बाद उन्होंने कैटरिंग का काम शुरू किया और आगे चलकर अपना एक रेस्टोरेंट भी खोल लिया. रिश्तेदारों के तानों से शुरू हुआ यह सफर आज 2.5 करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंच गया है. उनकी यह कहानी सिखाती है कि अगर मन में हिम्मत हो और रोज मेहनत करने का जज्बा हो, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: आसानी से टमाटर के छिलके कैसे निकालें? देखिए वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Business In India, Tiffin Service, Viral News, Devni Devi, Food Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com