Tiffin Me Khana Garam Rakhne Ke Liye Kya Karen: चाहे खाने में कितना ही स्वादिष्ट खाना क्यों न हो, जब खाने की बारी आती है तो ठंडा हो जाने के कारण खाने का मन ही नहीं करता. कई बार ऐसी सिचुएशन बन जाती है कि जल्दी-जल्दी में गरम करने का टाइम नहीं मिलता. कई बार ऑफिस में माइक्रोवेव न होने के कारण ठंडा खाना पड़ता है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपके साथ ऐसे 4 जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो खाने को घंटों तक गरम रखेंगे.
टिफिन में खाने को गर्म कैसे रखें? | Tiffin Mein Khane Ko Garam Rakhne Ka Sahi Tarika
गरमागरम खाना ही पैक करें:
खाना पैक करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह अच्छी तरह गर्म हो. बिल्कुल फ्रेश बना हुआ खाना सीधे टिफिन में रखने से उसकी गर्माहट लंबे समय तक बनी रहती है. ठंडे या गुनगुने खाने को पैक करने पर वह जल्दी ठंडा पड़ जाता है.
टिफिन को भी गर्म कर लें:
खाना पैक करने से पहले टिफिन को हल्का गर्म करना कारगर तरीका हो सकता है. ऐसा करने के लिए किसी बर्तन में गर्म पानी भरें और टिफिन को कुछ मिनट के लिए उसमें रख दें. बाद में टिफिन को निकालकर अच्छी तरह सुखाएं और फिर उसमें खाना पैक करें.
टिफिन को पूरा भरने की कोशिश करें:
ध्यान रखें खाने को इस तरह पैक करें कि टिफिन में ज्यादा खाली जगह न बचे. कम खाली जगह होने से गर्मी अधिक समय तक बनी रहती है.

टिफिन को इंसुलेटेड कवर में रखें:
टिफिन को सीधे खुले में रखने की बजाय किसी लंच बैग या मोटे तौलिए में लपेटकर रखें, इससे बाहर की ठंडी हवा का असर कम पड़ता है और खाना ज्यादा देर तक गरम रहता है.
बटर पेपर या फॉयल का सहारा लें:
रोटियों या अन्य खाद्य पदार्थों को बटर पेपर में लपेटकर रखने से उनकी गर्माहट और नमी बनी रह सकती है. चाहें तो टिफिन बंद करने से पहले ऊपर एक परत बटर पेपर की भी लगा सकते हैं, जिससे गर्मी जल्दी बाहर नहीं निकलती.
इसे भी पढ़ें: जिम लवर्स के लिए: ये रही बिहार की फेमस Egg Chaat Recipe, तीखी और चटपटी, देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं