विज्ञापन

10 करोड़ के फंड के लिए हर महीने कितने रुपये की SIP है जरूरी, समझें कैलकुलेशन

मंथली SIP के जरिए 10 करोड़ के फंड को तैयार किया जा सकता है. लेकिन इसमें आपको कुछ नियम फॉलो करने होंगे. साथ ही किस फंड में निवेश करें इसका चुनाव सबसे ज्यादा जरूरी है.

10 करोड़ के फंड के लिए हर महीने कितने रुपये की SIP है जरूरी, समझें कैलकुलेशन
10 Crore फंड के लिए SIP का फॉर्मूला
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

मौजूदा समय में महंगाई को देखते हुए लोगों में भविष्य को लेकर चिंता है. स्वास्थ्य, घर, शिक्षा और यात्रा जैसी सुविधा लगातार महंगी होती जा रही है. ऐसे में परिवार और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लोग बड़े फंड को तैयार करने में लगे हैं. नौकरी-पेशा करने वाले लोग रिटायरमेंट से पहले करोड़ों का फंड तैयार करने का रास्ता ढूंढ़ रहे हैं. हालांकि बड़े फंड बनाने के लिए प्लानिंग की जाए तो यह तैयार हो सकता है. 10 करोड़ का फंड तैयार करने की प्लानिंग पहले शुरू कर दी जाए तो यह संभव हो सकता है. SIP के जरिए 10 करोड़ फंड जुटाने का रास्ता आसान हो सकता है.

म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) का रास्ता बड़े फंड के लिए अच्छा हो सकता है. हालांकि इसके लिए थोड़ी योजना की जरूरत होती है, बाकी काम कंपाउंडिंग कर देती है.

25 साल में 10 करोड़ फंड का गणित

मंथली SIP के जरिए 10 करोड़ के फंड को तैयार किया जा सकता है. लेकिन इसमें आपको कुछ नियम फॉलो करने होंगे. साथ ही किस फंड में निवेश करें इसका चुनाव सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर आप फंड को सही चुनेंगे तो यह काम और आसान हो सकता है. आप 25 हजार रुपये मंथली SIP करते हैं तो आप 10 करोड़ का फंड जुटा सकते हैं. आपको निवेश में 10 प्रतिशत सालाना वृद्धि करने की नीति अपनानी होगी. तो 25 साल में फंड 10 करोड़ तक पहुंच सकता है.

मंथली निवेश की रकम: 25,000 रुपये

स्टेप-अप % (सालाना): 10%

निवेश की अवधि: 25 साल

रिटर्न की अनुमानित दर: 12%

निवेश की गई रकम: 2,95,04,117 रुपये

अनुमानित रिटर्न: 7,73,84,534 रुपये

कुल वैल्यू: 10,68,88,652 रुपये

निवेश के गणित में आप एक और रणनीति कर सकते हैं. अगर आप 25000 रुपये की SIP से शुरू करते हैं, और सालाना 5 प्रतिशत निवेश पर वृद्धि करते हैं तो भी आप 28 साल की अवधि में 10 करोड़ का फंड जुटा सकते हैं.

हर महीने निवेश की रकम: 25,000 रुपये

स्टेप-अप % (सालाना): 5%

निवेश की अवधि: 28 साल

अनुमानित रिटर्न दर: 12%

निवेश की गई कुल रकम: 1,75,20,774 रुपये

अनुमानित रिटर्न: 8,41,55,949 रुपये

कुल वैल्यू: 10,16,76,724 रुपये

निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि लंबे समय के निवेश के लिए एक्सपर्ट की सलाह ज़रूरी होती है. सर्टिफाइड प्रोफेशनल्स से सलाह लेने से आपको अपनी जोखिम लेने की क्षमता को समझने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंः SIP तोड़े बिना म्यूचुअल फंड पर भी मिलता है लोन, बिना बेचे जानें पूरी प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SIP, Sip Calculation, SIP Investment, SIP Return Calculation, SIP Mutual Fund
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com