विज्ञापन

आसानी से टमाटर के छिलके कैसे निकालें? देखिए वीडियो

टमाटर का छिलका निकालना अब झंझट नहीं रहा, इस 2 मिनट वाले आसान हैक से छिलका और बीज दोनों फटाफट निकल जाएंगे, फिर चाहे सब्जी बनाओ या सूप, स्वाद एकदम बढ़िया आएगा.

आसानी से टमाटर के छिलके कैसे निकालें? देखिए वीडियो
टमाटर कैसे छीलें?
NDTV

अक्सर हम में से कई लोगों को सब्जी या ग्रेवी बनाते वक्त टमाटर के छिलकों से काफी परेशानी होती है. कई बार यह पकने के बाद भी गलता नहीं और दांतों में फंसता है. इसके अलावा, जिन्हें किडनी स्टोन यानी पथरी की दिक्कत होती है, उन्हें भी डॉक्टर छिलके और बीज निकालने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आप भी बिना किसी परेशानी के टमाटर का छिलका अलग करना चाहते हैं, तो यह आसान सा किचन हैक आपके बहुत काम आने वाला है.

@indiancookinggallery सोशल मीडिया पर 2 मिनट में टमाटर का छिलका उतारने का आसान तरीका शेयर किया है.

देखिए वीडियो...

टमाटर का छिलका उतारने का सबसे अच्छा तरीका?

क्या-क्या चाहिए होगा?

  • ताजा लाल टमाटर (4 से 5)
  • जाली वाला बर्नर स्टैंड (1)
  • चिमटा या चाकू (1)
  • पानी से भरा कटोरा (1)

छिलका निकालने की आसान तरीका:

  1. सबसे पहले टमाटरों को साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लें और किसी साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें.
  2. अब गैस जलाकर उस पर जाली वाला स्टैंड रख दें.
  3. अगर स्टैंड न हो तो आप सीधे गैस बर्नर पर भी टमाटर रख सकते हैं.
  4. गैस की आंच को मध्यम रखें और टमाटरों को स्टैंड पर सेट कर दें.
  5. चाकू या चिमटे की मदद से टमाटरों को धीरे-धीरे चारों तरफ घुमाते रहें ताकि वे हर तरफ से बराबर सिक जाएं.
  6. हमें टमाटर को अंदर तक पकाना नहीं है, बस इतना सेकना है कि उसकी ऊपरी पतली चमड़ी हल्की काली पड़ जाए और उसमें दरारें दिखने लगें.
  7. जब छिलके पर क्रैक्स दिखने लगें, तो गैस बंद कर दें और टमाटरों को थोड़ा ठंडा होने दें.
  8. ध्यान रखें, गरम-गरम टमाटर उठाने से हाथ जलने का खतरा रहता है.
  9. अगर आपके पास वक्त कम है, तो सिके हुए टमाटरों को तुरंत एक कटोरी ठंडे पानी में डाल दें.
  10. पानी में डालकर हाथों से थोड़ा सा रगड़ेंगे तो सारा छिलका अपने आप ही अलग होकर निकल जाएगा.
  11. ठंडा होने पर छिलके आसानी से हाथ या चाकू की नोक से खींचकर अलग कर लें. 
  12. इसके बाद टमाटर को बीच से काटकर उसके बीज निकाल दें. 
  13. इस तरीके से तैयार किए गए टमाटर अब आपकी सब्जी या सूप में इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए बनाएं स्पेशल भोग नारियल की बर्फी, मिनटों में होगी तैयार, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, How To Peel Tomatoes, Tomatoes, Food, Easy Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com