Foods To Relieve Constipation: सर्दियों के मौसम में कब्ज की समस्या एक आम समस्या में से एक है. हर 4 में से दो लोगों को हर दिन इससे दो-चार होना पड़ता है. दरअसल पाचन की समस्या कई कारणों से हो सकती है. जैसे मसालेदार खाना, कम पानी पीना, ज्यादा मात्रा में खाना लेना आदि पेट में कब्ज की समस्या के मुख्य कारण में से एक हैं. रात के समय हैवी खाने से खाना सही से पच नहीं पाता जिसके चलते भी कब्ज की समस्या से जूझना पड़ सकता है. कई लोगों में तो ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें दवाओं का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन अगर आप दवाओं के बगैर भी कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं.
कब्ज से राहत दिलाने में मददगार हैं ये फूड्स- Here Are The Constipation Relieve Food:
1. मेथी के बीज-
मेथी के बीज सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं. अगर आप कब्ज की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आपनी डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं. बस आपको रात में 1 चम्मच मेथी के बीज को पानी में भिगोकर रखना है, फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन कर लेना है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Arhar Dal Benefits: रोजाना सुबह अरहर दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

2. आंवला-
आंवले के जूस को रोजाना सुबह सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप आंवले को जूस और पाउडर दोनों ही रूपों में सेवन कर सकते हैं.
3. किशमिश-
किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. किशमिश को कई व्यंजन में गार्निशिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भीगी हुई किशमिश का रोजाना सेवन कर सकते हैं.
4. खजूर-
खजूर फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मददगार है. अगर आप कब्ज की समस्या से दूर रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में रोज 2 खजूर को शामिल करें.
Satrangi Sabzi: हरी-भरी रंग बिरंगी सब्जियों से ऐसे बनाएं सतरंगी सब्जी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं