विज्ञापन

रांची के ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Jharkhand Student Suicide: मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.पुलिस संजना के दोस्तों, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके.

रांची के ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
रांची के एक यूनिवर्सिटी हॉस्टल में आत्महत्या.
  • रांची की ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संजना ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • घटना गुरुवार शाम को हुई जब संजना अपने हॉस्टल कमरे में बंद थी और लंबे समय तक वह बाहर नहीं निकली
  • संजना के शव को पुलिस ने फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी से एक आत्महत्या की घटना सामने आई है. यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका की पहचान संजना के रूप में हुई है, जो बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी.जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की है.

ये भी पढ़ें- झारखंड की दक्ष यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, दिए गए पते पर थी ही नहीं; सिर्फ कागजों में चल रही

छात्रा ने कमरे में लगाई फांसी

छात्रा संजना काफी देर से अपने कमरे में थी और दरवाजा अंदर से बंद था. जब काफी समय तक कोई हलचल नहीं हुई और संजना ने दोस्तों की आवाज का कोई जवाब नहीं दिया, तो साथ रहने वाले अन्य छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी. जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देख सभी दंग रह गए.

Latest and Breaking News on NDTV

आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

 संजना का शव फंदे से लटक रहा था. यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी. अनगड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी कम उम्र की छात्रा ने आखिर यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया. 

हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.पुलिस संजना के दोस्तों, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com