विज्ञापन

IND vs WI: यारों सब दुआ करो...जीत के बाद भी फंसा भारत का सेमीफाइनल? जानें कहां है रोड़ा? कैसे बनेगी बात

India vs Zimbabwe: टीम इंडिया ने जिंबाब्वे कोे वीरवार को 72 रनों से रौंद दिया, लेकिन सेमीफाइनल के लिहाज से अभी उसके सामने बड़ी चुनौती है. और अब फैंस की दुआओं की भी दरकार है

IND vs WI: यारों सब दुआ करो...जीत के बाद भी फंसा भारत का सेमीफाइनल? जानें कहां है रोड़ा? कैसे बनेगी बात
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

T20 World Cup 2026: खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में वीरवार का दिन टीम इंडिया के लिए कई बातों से बहुत ही अच्छा रहा, लेकिन वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का दरवाजा खुलने के लिहाज से दो बड़ी बातें उसके पक्ष में गईं. पहला दक्षिण अफ्रीका का विंडीज को 9 विकेट से हराना. और फिर टीम इंडिया का जिंबाब्वे (Ind vs Zim report) को 72 रन से रौंदना. निश्चित रूप से यहां से भारत का सेमीफाइनल का रास्ता एकदम सीधा और साफ है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसा है, जो समस्याएं खड़ी कर सकता है. टीम इंडिया का सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा. और यह मुकाबला 'क्वार्टरफाइनल' में तब्दील हो गया है. मतलब जो भी टीम सामने वाले को  पटखनी देगी, वह सीधे सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी. 

वर्तमान में ग्रुप-1 की स्थिति

Latest and Breaking News on NDTV


1. भारत के सामने सेमीफाइनल का सीधा रास्ता!

टीम इंडिया के सामने अंतिम चार का टिकट कटाने का यह सीधा रास्ता है. इसमें NRR जैसी कोई बात बिल्कुल भी मायने नहीं रखती. मतलब विंडीज को सीधा पीटो और सेमीफाइनल का टिकट पाओ. कोई गुणा, भाग बिल्कुल भी नहीं. विंडीज पर जीत से भारत के भारत के 4 अंक हो जाएंगे. अगर दक्षिण अफ्रीका अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिंबाब्वे हराता है, तो दक्षिण अफ्रीका 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहेगा. वहीं, भारत 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर होगा. इस स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे. वेस्ट इंडीज 2 अंकों पर ही रहेगा और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. लेकिन यहां कुछ ऐसा भी है, जो अप्रत्याशित परिणाम पर भारत की राह मुश्किल कर देगा. 

2.  राह में रोड़ा:  'टाई' छूटा, तो भारत को लगानी होगी बड़ी 'छलांग'

अगर रविवार को भारत के विंडीज के खिलाफ मैच से पहले खेले जाने वाले मुकाबले में जिंबाब्वे बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है और भारत विंडीज को मात देता है, तो  तो इससे होगा यह कि तीनों ही टीमों के बीच टाई हो जाएगा. इस सूरत में दक्षिण अफ्रीका, भारत और जिंबाब्वे तीनों के ही चार-चार प्वाइंट होंगे. और सेमीफाइनलिस्टों का फैसला NRR (नेट रन-रेट) तय करेगा. फिलहाल भारत का NRR अफ्रीका (+2.890) और वेस्ट इंडीज (+1.791) दोनों से कम है. ऐसे में भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, ताकि वह ग्रुप में शीर्ष दो टीमों में जगह सुनिश्चित कर सके. भारत को विंडीज को कितने रन या विकेट के अंतर से हराना पड़ेगा, यह पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के परिणाम  पर निर्भर करेगा. 

3. यारों यह दुआ करो...

यही वह स्थिति है, जहां करोड़ों भारतीय फैंस की  दुआ की जरूरत है कि एक मार्च यानी रविवार को ईडेन गार्डन में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बिल्कुल भी न आए. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिलेगा. इस सूरत में भारत और विंडीज दोनों ही 3-3 प्वाइंट्स के साथ टाई कर जाएंगे. अब जबकि वेस्ट इंडीज का नेट रन-रेट (+1.791) भारत (-0.100) से काफी बेहतर है. इसलिए वेस्ट इंडीज भारत से आगे रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. इसीलिए यारों सब दुआ करो..मिलके फरियाद करो !

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM, T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com