विज्ञापन

Rain Alert: आज बारिश के आसार, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बर्फबारी, जानें गर्मी से परेशान दिल्ली NCR के मौसम का हाल

Delhi Weather News: मौसम फिर अंगड़ाई ले रहा है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा. जबकि उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में तापमान तेजी से ऊपर चढ़ेगा. जानें वेदर अपडेट...

Rain Alert: आज बारिश के आसार, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बर्फबारी, जानें गर्मी से परेशान दिल्ली NCR के मौसम का हाल
Weather News Today
नई दिल्ली:

Delhi Weather News: हिमालय क्षेत्र में मौसम फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ से 26 से 28 फरवरी और फिर 2 से 3 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी पहाड़ी इलाकों में होने की संभावना है. इसका असर मैदानी इलाकों में ज्यादा नहीं देखने को मिलेगा. उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में ऐसे ही गर्मी बढ़ेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर में 26 और 27 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 फरवरी को और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. महाराष्ट्र,  छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में तो होली के आसपास तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है. 

उत्तर पश्चिम भारत यानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक तापमान तेजी से बढ़ेगी. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है. 

Delhi Weather

Delhi Weather

दिल्ली में अगले हफ्ते के दौरान पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगी. 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री से बढ़ते हुए 3 मार्च को होली के पहले 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इस हफ्ते के दौरान आसमान साफ रहेगा.हल्की धुंध सुबह के वक्त देखी जा सकती है. न्यूनत तापमान भी 13-15 डिग्री के औसत से बढ़कर 15 से 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा. 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोभों की संख्या कम रही है और उनकी सक्रियता भी ज्यादा नहीं थी. इस कारण बारिश का दौर उत्तर भारत में देखने को नहीं मिला है. यही वजह है कि फरवरी में तापमान तेजी से बढ़ा है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है. 

दक्षिण भारत में बारिश के अनुमान

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में छिटपुट और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक और तेलंगाना में 26 फरवरी को बारिश के आसार है. 
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert, Rain Alert In Uttarakhand, Weather News Today, Delhi Weather News, Weather Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com