Health Drink For Gas, Bloating, Constipation, Acidity And Blood Sugar Control: व्यस्त जीवनशैली (Busy Lifestyle) में छोटी-छोटी आदतें सेहत को लंबे समय तक फिट रख सकती हैं. ऐसे में सुबह की एक साधारण लेकिन बहुत प्रभावी ड्रिंक वेलनेस रूटीन (Wellness Routine) का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है. एक्सपर्ट ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के सेवन की सलाह देते हैं, जो सौंफ (Saunf), आजवाइन (Ajwain) और दालचीनी (Dalchini) के मिश्रण से तैयार होता है. नेशनल हेल्थ मिशन (National Health Mission) के अनुसार, सुबह की एक साधारण लेकिन प्रभावी ड्रिंक है सौंफ, अजवाइन और दालचीनी का मिश्रण, जिसे गुनगुने पानी (Lukewarm Water) के साथ लिया जाता है. यह घरेलू नुस्खा धीरे-धीरे पूरी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है.
इस हेल्दी ड्रिंक को कैसे तैयार करें?
इस ड्रिंक को बनाने का तरीका बहुत आसान है. रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच अजवाइन और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालकर भिगो दें. सुबह उठकर इसे हल्का गुनगुना करें और छानकर धीरे-धीरे पी लें. खाली पेट इस पानी को पीने से दिन की शुरुआत तरोताजा हो जाती है.
पाचन तंत्र के लिए मानी जाती है बेहद फायदेमंद
इस मिश्रण के कई फायदे हैं. सबसे पहले, यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. सौंफ गैस (Gas), ब्लोटिंग (Bloating) और एसिडिटी (Acidity) से राहत देती है, अजवाइन (Ajwain) पेट की मरोड़ और कब्ज (Constipation) दूर करती है, जबकि दालचीनी ब्लड शुगर (Blood Sugar) को नियंत्रित रखने में मदद करती है. नियमित सेवन से पेट हमेशा हल्का रहता है और भूख ठीक से लगती है. इसके अलावा, यह ड्रिंक शरीर से विषाक्त पदार्थ (Toxins) बाहर निकालने में सहायक है. इससे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) तेज होता है, जिससे वजन नियंत्रण (Weight Control) में रहता है.
Yeh bhi Dekhein: कब्ज से राहत दिला सकता है यह एक नुस्खा, चेहरे का भी बढ़ाता है ग्लो
पाए जाते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट और इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण
दालचीनी (Dalchini) और सौंफ (Saunf) दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो शरीर की सूजन (Inflammation) कम करती हैं और इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाती हैं. महिलाओं के लिए यह ड्रिंक खासतौर पर फायदेमंद है. यह हार्मोनल बैलेंस (Harmonal Balance) बनाए रखने में मदद करता है और पीरियड्स (Periods) के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द को कम कर सकता है. साथ ही यह त्वचा (Skin) के लिए भी अच्छा है. इसके नियमित सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, मुंहासे (Pimples) कम होते हैं, और त्वचा साफ-सुथरी दिखती है.
मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है सकारात्मक असर
मन के लिए भी यह फायदेमंद है. सौंफ और अजवाइन का हल्का सुगंधित स्वाद तनाव कम करता है और पूरे दिन मन तरोताजा रहता है. दालचीनी मस्तिष्क को सक्रिय रखने में सहायक होती है.
सेवन से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
अगर किसी तरह की एलर्जी है तो सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें.
Watch Video: क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं