विज्ञापन

खून की कमी को दूर करने के लिए दूध के साथ का लें ये देसी चीज, कमजोरी भी नहीं होगी महसूस

Dates And Milk Benefits: खून की कमी आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी कमजोरी और खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, दूध के साथ खा लें ये एक चीज.

खून की कमी को दूर करने के लिए दूध के साथ का लें ये देसी चीज, कमजोरी भी नहीं होगी महसूस
Dates And Milk: खून की कमी को कैसे दूर करें.

Dates And Milk Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है. आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और कमजोरी महसूस होना एक आम बात हो गई है. हम दिन भर काम करते हैं, लेकिन अपनी डाइट पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाते. इसी के चलते शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हीं में से एक है खून की कमी. शरीर में खून की कमी यानी हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का लेवल गिर जाना भारत में एक आम बात है. भारत में सबसे ज्यादा ये समस्या महिलाओं में देखी जाती है. खून की कमी से सांस फूलना, आलस, आदि समस्याएं आती हैं. 

कुछ लोग खून की कमी को दूर करने के लिए महंगी दवाइयां और सप्लीमेंट्स लेते हैं. अगर आप दवा नहीं खाना चाहते हैं, तो दूध के साथ खजूर का सेवन कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

दूध और खजूर साथ में क्यों खाना चाहिए? (Why should milk and dates be eaten together)

खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, विटामिन्स और कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं, तो वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी कूट-कूट कर पाया जाता है. 

दूध के साथ खजूर खाने के फायदे- (Khajoor Doodh Ke Fayde)

1. खून की कमी- 

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो दूध और खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि खजूर में आयरन भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को बढ़ाने का काम कर सकता है. 

2. एनर्जी- 

कुछ लोगों को सुबह उठकर कमजोरी महसूस होती है. अगर आपके साथ भी यही होता है, तो आप दूध और खजूर का सेवन करें. खजूर में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं. 

3. मजबूत हड्डियां- 

आज के समय में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो खजूर और दूध का सेवन कर सकते हैं. दूध में कैल्शियम होता है और खजूर में कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं. ये दोनों मिलकर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं. 

4. पेट की सफाई- 

अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है या आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप खजूर वाला दूध पी सकते हैं. क्योंकि खजूर में फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करने में मददगार है.

कैसे बनाएं खजूर वाला दूध- How To Make Khajoor Doodh)

खजूर वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले आप 3 से 4 अच्छी क्वालिटी के खजूर लें. इनके अंदर से बीज निकालकर इन्हें साफ कर लें. एक बर्तन में एक गिलास दूध लें. इसमें बिना बीज वाले खजूर डाल दें. अब इस दूध को धीमी आंच पर 5 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें. इससे खजूर का सारा अर्क और मिठास दूध में घुल जाएगी. दूध को हल्का गुनगुना होने दें. इसके बाद दूध को घूंट-घूंट कर पिएं और उसमें बचे हुए खजूर को चबा-चबा कर खा लें.

कब पीना चाहिए खजूर वाला दूध- (What Is The Right Time To Drink Date Milk)

खजूर वाला दूध सुबह नाश्ते के समय पीना सबसे अच्छा माना जाता है. क्योंकि इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी.  

ये भी पढ़ें- Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च कब है होली का त्यौहार? जानिए सही तिथि और इस दिन बनाएं जाने वाले खास व्यंजन

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dates With Milk Benefits, Khajur Wala Doodh Pine Ke Fayde, How To Increase Hemoglobin Naturally, Khajoor And Milk Recipe, Iron Rich Foods For Anemia, Health Benefits Of Dates, Home Remedy For Weakness, Dates In Milk For Weight Gain, Calcium Rich Drinks, Dates And Milk At Night, Natural Energy Booster Drink, Anemia Treatment At Home, Constipation Home Remedy, Dry Dates With Milk Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com