Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. रोजाना मुठ्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इनका सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं. असल में ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट, विटामिन बी और फाइबर से भरपूर, ये पोषक तत्व हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार माने जाते हैं. बादाम, खजूर, काजू , पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आखिर हमें रोज क्यों और कितना खाना चाहिए ड्राई फ्रूट्स.
यहां जानें सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने के 5 कारण- 5 Reasons Why You Must Not Eat Too Many!
1. कब्ज-
रोजाना मुठ्ठी भर ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकता है. लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Aloo Uttapam Recipe: नाश्ते में बनाएं यूनिक और हेल्दी आलू उत्तपम, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

2. मोटापा-
ड्राई फ्रूट्स में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जो वजन बढ़ाने का काम कर सकती है. खजूर खूबानी, ब्लूबेरी जैसे ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इनमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वेट को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.
3. दांतों-
अगर आप ड्राई फ्रूट्स का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो दांत सड़ने जैसी समस्या हो सकती है. सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने से दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
4. अस्थमा-
सल्फर डाइऑक्साइड का उपयोग अक्सर सूखे मेवों को संसाधित करने के लिए किया जाता है. इसलिए अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको अस्थमा और एलर्जी की समस्या हो सकती है.
High Cholesterol Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
5. एनर्जी-
अगर आप शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं थो रोजाना एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखे ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं