नाश्ते या खाने में जब भी कुछ बनाने को लेकर कन्फ्यूजन होता है और घर के बच्चों और बड़ों से पूछा जाता है कि क्या खाएंगे तो हमेशा जवाब में एक ही बात आती है, कुछ आलू का बनाओ. आलू होते ही ऐसे हैं जो हर किसी को बहुत ज्यादा पसंद होते हैं और सभी चाव से खाते हैं. तो आज हम आपको एक ऐसी आसान और झटपट बनने वाली डिश बताने जा रहे हैं जिसे आप आलू से बना सकते हैं लेकिन इसमें ना ज्यादा कैलोरी होगी और ना ही ये आपका वजन बढ़ाएगी. जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ इंडियन डिश आलू कॉन्बिनेशन. आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं आलू उत्तपम रेसिपी जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. तो चलिए जानते हैं आलू उत्तपम बनाने की ईज़ी रेसिपी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आलू उत्तपम रेसिपी के इंग्रेडिएंट-

- 3 आलू छिले और कद्दूकस किये हुए
- 2 प्याज कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च कटी हुई
- बेसन 1 कप
- सूजी 1/4 कप
- जीरा 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
- दही 1 कप
- तेल आवश्यकता अनुसार
Ragi Sprouts Cheela: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है रागी स्प्राउट्स चीला, यहां जानें रेसिपी और फायदे
आलू उत्तपम बनाने की रेसिपी-
- एक बाउल में आलू, प्याज़, हरी मिर्च, बेसन, सूजी, ज़ीरा, लाल मिर्च पावडर, हरा धनिया, नमक, दही और पर्याप्त पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मनचाहा घोल बना लें.
- इसे दस मिनट के लिए आराम से अलग रख दें. एक नॉन स्टिक तवा गरम करें. तेल की दो बूँदें डालें और तवे को गीले मलमल के कपड़े से पोंछ लें..
- तवे पर एक टेबल स्पून तेल डालें और आधा चम्मच घोल डाल कर तीन इंच के गोल उत्तपम में फैला दें. पलटते हुए, दोनों तरफ से गोल्डन होने तक पका लें.
- बस आपका आलू उत्तपम बनकर तैयार है. अब इसे टमाटर या पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं