विज्ञापन

शेफ पंकज भदौरिया ने बताया दिवाली से पहले कैसे मिनटों में साफ करें किचन में रखें पुराने पीतल और तांबे के बर्तन

बिना मेहनत मिनटों में साफ करें किचन के गंदे पीतल-तांबे के बर्तन, शेफ पंकज भदौरिया ने बताया सीक्रेट तरीका.

शेफ पंकज भदौरिया ने बताया दिवाली से पहले कैसे मिनटों में साफ करें किचन में रखें पुराने पीतल और तांबे के बर्तन
दिवाली से पहले बर्तन कैसे साफ करें.
Copilot

दिवाली का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में क्या आता है? घरों की साफ-सफाई, नए कपड़े और रंग-बिरंगी लाइट्स. लेकिन जब बात किचन की सफाई की आती है, तो सबसे बड़ा सिरदर्द होता है सालभर से रखे पीतल और तांबे के पुराने बर्तन को साफ करना. काले और धब्बेदार पड़े इन बर्तनों को साफ करने में घंटों पसीना बह जाता है, है ना? लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. क्योंकि शेफ पंकज भदौरिया ने एक ऐसा आसान तरीका शेयर किया है, जिससे आपके किचन के ये पुराने बर्तन मिनटों में साफ हो जाएंगे. 

​सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगे केमिकल या बर्तन धोने वाले महंगे लिक्विड लाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपके घर की किचन में ही मौजूद चीजों से यह हो जाएगा.

यहां देखें वीडियो- 

​कैसे करें बर्तनों की सफाई?

​अक्सर हम देखते हैं कि तांबे और पीतल के बर्तन हवा और नमी के संपर्क में आकर अपनी चमक खो देते हैं और उन पर काले या हरे रंग की परत जम जाती है. इन्हें साफ करने के लिए लोग अक्सर राख, नींबू या इमली का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शेफ पंकज का यह तरीका उससे भी ज्यादा तेज और आसान है.

  • ​इस नुस्खे के लिए आपको 2 बड़े बाउल लेना है. एक में साफ पानी और दूसरे में एक लीटर पानी में नींबू का सत, नमक अच्छे से मिला लें. 
  • अब इस पानी में गंदे बर्तनों को डूबोकर कुछ देर के लिए रख दें.
  • फिर इन्हें बाहर निकाले और बर्तन धोने वाला लिक्विड लेकर थोड़ा सा रगड़ दें.
  • फिर आप साफ पानी में उसे डालें और बाहर निकालकर एक बार फिर से साफ कर लें.

नींबू का सत कैसे काम करता है?

नींबू का सत (Citric Acid) तांबे और पीतल पर जमी ऑक्साइड की परत को ढीला करने में मदद करता है. नमक हल्के स्क्रब की तरह काम करता है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं.

किन बर्तनों पर न करें इस्तेमाल?

अगर बर्तनों पर वार्निश, पॉलिश या कोई विशेष कोटिंग लगी हो, तो पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करके देखें.

ये भी पढ़ें- घर पर हींग की गोली कैसे बनाएं? जानें खट्टी-मीठी हिंगोली बनाने का आसान तरीका और इसे खाने के बड़े फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Cleaning Hacks, Diwali Cleaning Hacks, Brass Utensils, Copper Utensils, Bartan Kaise Karein Saaf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com