विज्ञापन

हरी मिर्च, नींबू, अदरक का अचार कैसे डालें? सालों चलने वाला हरी मिर्च, नींबू और अदरक का चटपटा अचार बनाने की विधि

बिना तेल के बनाएं सालों चलने वाला हरी मिर्च, नींबू और अदरक का खट्टा-तीखा अचार बनाने की सोच रहे हैं? जानें बनाने की पूरी रेसिपी.

हरी मिर्च, नींबू, अदरक का अचार कैसे डालें? सालों चलने वाला हरी मिर्च, नींबू और अदरक का चटपटा अचार बनाने की विधि
हरी मिर्च, अदरक, नींबू का अचार की रेसिपी
NDTV

भारतीय रसोई में खाने की थाली को चटपटा और मजेदार बनाने के लिए अचार से बेहतर कुछ नहीं होता, फिर दाल-चावल हो या पराठे किसी के साथ भी तीखा, खट्टा और खुशबूदार अचार खाने को मिल जाए, तो साधारण खाना भी खास बन जाता है. हरी मिर्च, अदरक और नींबू का यह अचार न सिर्फ स्वाद में अच्छा है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. 

इसमें मौजूद अदरक पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है, हरी मिर्च खाने में तीखापन और ताजगी लाती है. वहीं, नींबू का खट्टापन इन दोनों के तीखेपन को संतुलित करता है. इस अचार कि खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या भारी मसालों की जरूरत नहीं पड़ती. घर के किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी आप एकदम बाजार जैसा अचार बना सकते हैं, जो लंबे समय तक खराब भी नहीं होगा, तो चलिए फिर देर किस बात कि है, जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

सामग्री:

  • ताजी हरी मिर्च (300 ग्राम बीच से दो हिस्सों में कटी)
  • अदरक (300 ग्राम)
  • नींबू का रस (6)
  • नमक (2 टेबल स्पून)
  • अजवाइन (1 टेबल स्पून)

इसे भी पढ़ें: कच्ची हल्दी का अचार कैसे बनाएं? कच्ची हल्दी और मिर्ची का स्वादिष्ट अचार बनाने का आसान तरीका

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले अदरक और हरी मिर्च को पानी से अच्छी तरह धो लें.
  2. इसके बाद मिर्च के डंठल अलग कर दें.
  3. दोनों चीजों को एक सूती कपड़े पर फैला दें, ताकि बाहर की सारी नमी पूरी तरह सूख जाए.
  4. अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए पानी का न होना बेहद जरूरी है.
  5. जब नमी खत्म हो जाए, तो सामग्री को एक प्लेट में उठा लें.
  6. अदरक को छीलकर पतले लच्छों में काट लें.
  7.  दूसरी तरफ, हरी मिर्च को एक बड़े बर्तन में रखें और बीच से चीरा लगा लें या दो टुकड़ों में काट लें.
  8. अब कटे हुए अदरक को मिर्च वाले बाउल में डाल दें.
  9. एक-एक करके नींबू निचोड़ें और उसका ताजा रस इस मिश्रण में मिलाएं. इसके बाद ऊपर से नमक और अजवाइन डालें.
  10. सारी चीजों को चम्मच या साफ हाथ से अच्छी तरह मिला लें, ताकि हर टुकड़े पर नींबू का रस, नमक और अजवाइन समान रूप से लग जाए.
  11.  इस बाउल को एक से दो दिन के लिए धूप में रख दें.
  12. जैसे ही अचार हल्का पक जाए और स्वाद आपस में घुल जाए, इसे एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें.
  13. बस, आपका चटपटा अचार तैयार है, इसे अपने रोजमर्रा के खाने के साथ परोसें और स्वाद का मजा लें.

इसे भी पढ़ें: मूली की सूखी सब्जी कैसे बनाएं? मूली की सूखी सब्जी बनाने की विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com