विज्ञापन

लखनऊ शहर में शामिल होंगे 662 गांव, मलिहाबाद-काकोरी से अमेठी-मोहनलालगंज तक 10 नगर पंचायतों को होगा फायदा

LDA Limit Expansion: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दायरा अब दोगुना होने जा रहा है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की सीमा में 662 नए गांव और 10 नगर पंचायतें शामिल होंगी, जिससे नियोजित विकास और नई हाउसिंग स्कीम को रफ्तार मिलेगी.

लखनऊ शहर में शामिल होंगे 662 गांव, मलिहाबाद-काकोरी से अमेठी-मोहनलालगंज तक 10 नगर पंचायतों को होगा फायदा
लखनऊ हर की सीमा में शामिल होंगे 662 गांव.
NDTV
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण का दायरा लगभग दोगुना होकर जिले के 662 राजस्व गांव और 10 नगर पंचायतों को शामिल करेगा.
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलडीए सीमा विस्तार पर तेजी से अमल के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं.
  • नए विस्तार से एलडीए का क्षेत्रफल बढ़कर 2528 वर्ग किलोमीटर के पूरे लखनऊ जिले को कवर करेगा.
लखनऊ:

Lucknow Development Authority Expension News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विस्तार का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का दायरा बढ़कर लगभग दोगुना होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक में एलडीए की सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर तेजी से अमल करने के कड़े निर्देश दिए हैं. इस फैसले के बाद जिले के 662 राजस्व गांव और 10 नगर पंचायतें सीधे तौर पर एलडीए के अधिकार क्षेत्र में आ जाएंगी.

राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) के अंतर्गत लखनऊ की आबादी सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रही है. साल 2014 में हुए पिछले विस्तार के बाद नगर निगम क्षेत्र और 306 राजस्व गांवों को मिलाकर एलडीए का कुल दायरा महज 1,051 वर्ग किलोमीटर तक ही सीमित था. जबकि पूरे लखनऊ जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 2,528 वर्ग किलोमीटर है. ऐसे में 662 गांव प्राधिकरण की परिधि से बाहर होने के कारण वहां बिना किसी ठोस प्लानिंग के निर्माण कार्य हो रहे थे. अवैध प्लॉटिंग और अनियोजित कॉलोनियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह विस्तार बेहद जरूरी माना जा रहा था.

इन क्षेत्रों और नगर पंचायतों को मिलेगा सीधा फायदा

एलडीए बोर्ड ने 5 जुलाई 2024 को अपनी 181वीं बैठक में इस विस्तार का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा था. इसमें लखनऊ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (LIDA) और कैंटोनमेंट एरिया को छोड़कर जिले के बाकी सभी ग्रामीण और शहरी हिस्सों को शामिल करने की योजना है. इस महायोजना के तहत 7 विकासखंडों पूरा माल ब्लॉक, सरोजनी नगर, काकोरी, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब (BKT), गोसाईगंज और मोहनलालगंज के शेष हिस्से और 10 नगर पंचायतों नगर पंचायतें: महोना, इटौंजा, मलिहाबाद, नगराम, अमेठी, काकोरी, बख्शी का तालाब, मोहनलालगंज, बंथरा और गोसाईगंज की तस्वीर बदलने वाली है.

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बसेगी लखनऊ के गोमतीनगर जैसी मिनी सिटी, 1000 एकड़ में एयरोसिटी की DPR तैयार, मिलेंगे सस्ते प्लॉट और फ्लैट

नई हाउसिंग स्कीम और बेहतर कनेक्टिविटी का है प्लान

सीमा विस्तार को लेकर एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण का मुख्य फोकस नए शामिल होने वाले इलाकों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना है. दायरा बढ़ने के बाद इन क्षेत्रों में नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की जाएंगी और सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा. इसके अलावा, इन इलाकों में पहले से बसी अनियोजित और गैरकानूनी कॉलोनियों का सर्वे कर उन्हें नियमित करने पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे लाखों लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें- लाल डोरा संपत्ति मालिकों को मिलेगा मालिकाना हक, हरियाणा में 18 नवंबर से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल, जानिए पूरी प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Development Authority, Lucknow News, LDA Flats Scheme, UP Government, Yogi Aditya Nath News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com