विज्ञापन

Kitchen Cleaning Hack: जले और काले बर्तन कैसे साफ करें? कोयले, नींबू और सिरके से हटाएं जिद्दी कालापन

How to Clean Black Utensils: सोशल मीडिया पर कोयले के चूरे, नींबू, नमक और सिरके से काले बर्तन साफ करने का नुस्खा वायरल है. दावा है कि इससे पुरानी चिकनाई हटती है. जानें यह पेस्ट कितना सुरक्षित है और बर्तन साफ करने का सही तरीका क्या है.

Kitchen Cleaning Hack: जले और काले बर्तन कैसे साफ करें? कोयले, नींबू और सिरके से हटाएं जिद्दी कालापन
पुराने बर्तनों की चिकनाई साफ करने का क्या है सही तरीका
ndtv

किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों पर धीरे-धीरे तेल और चिकनाई की परत जमने लगती है. कई बार बार-बार धोने के बाद भी ये दाग आसानी से नहीं निकलते है. ऐसे में लोग बर्तनों को साफ करने के लिए नए-नए घरेलू तरीके खोजते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नुस्खा वायरल हो रहा है. जिसमें कोयले के चूरे में नींबू, नमक और सिरका मिलाकर पेस्ट बनाने की सलाह दी गई है. दावा है कि इससे पुराने और चिकनाई वाले काले बर्तन नए जैसे चमक सकते हैं. लेकिन क्या यह तरीका वाकई सुरक्षित है.

वायरल वीडियो में कैसे बनाया गया है सफाई का पेस्ट

इंस्टाग्राम पर faizmeeran_ig नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में इस पेस्ट को बनाने का तरीका बताया गया है. इसके लिए कोयले के चार से पांच छोटे टुकड़े लेकर उन्हें एक सील पैक पॉलीथिन में डालें और पीसकर बारीक चूरा बना लें. अब इसमें एक नींबू का रस, दो चम्मच नमक और चार से पांच चम्मच सिरका मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने पर पेस्ट तैयार हो जााएगा. वीडियो में इस पेस्ट को किचन में इस्तेमाल होने वाले काले बर्तनों पर लगाने की सलााह दी गई है. दावा किया गया है कि इससे पुरानी चिकनाई और गंदगीी हट सकती है और बर्तन पहले जैसे चमकने लगते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या हर तरह के बर्तन पर इस्तेमाल कर सकते हैं यह पेस्ट

एक्सपर्ट के अनुसार, बर्तन साफ करने का तरीका उसकी बनावट और कोटिंग पर निर्भर करता है. नॉन-स्टिक बर्तनों पर खूरदरे स्क्रबर, घिसने वाले पाउडर या ऐसे क्लीनर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी कोटिंग पर खरोंच आ सकती है. ऐसे में कोयले का चूरा और नमक मिलाकर बने पेस्ट को नॉन-स्टिक या दूसरी कोटिंग वाले बर्तनों पर जोर से रगड़ना नुकसानदेह हो सकता है. वहीं, सिरका और नींबु का इस्तेमाल भीी हर तरह की धातु के लिए सही नहीं होता है. कास्ट आयरन के बर्तनों पर तेज एसिडििक चीजों के इस्तेमाल से बचने की सलााह दी जाती है.

ये भी पढ़ें- क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुराने बर्तनों की चिकनाई साफ करने का क्या है सही तरीका

अगर बर्तन पर पुरानी चिकनाई जम गई है तो पहले उसे गुनगुुने पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड में कुछ देर भिगो दें. इसके बाद मुलायम स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें. जिद्दी दाग होने पर बर्तन बनाने वाली कंपनी के निर्देशश देखें. किसी भी वायरल नुस्खे को सीधे पूरे बर्तन पर इस्तेमाल करने के बजाय पहले उसकी सामग्रीी और सफाई संबंधी निर्देश जरूर जांचें.

ये भी पढ़ें- शॉपिंग के बाद कपड़ों पर सिक्योरिटी टैग लगा रह जाए तो क्या करें? जानिए हटाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Cleaning Hacks, Lifestye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com