विज्ञापन

ब्रेड डोसा कैसे बनाएं? ब्रेड से एकदम क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनाने का आसान तरीका

ब्रेड से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी डोसा, जानें आसान रेसिपी और आलू मसाला बनाने की विधि.

ब्रेड डोसा कैसे बनाएं? ब्रेड से एकदम क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनाने का आसान तरीका
ब्रेड डोसा की रेसिपी
NDTV

Instant Bread Dosa Recipe: घर में बची हुई ब्रेड से क्या बनाएं समझ नहीं आता? अब ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा. यह रेसिपी पारंपरिक डोसे का एक हल्का और झटपट विकल्प है, जिसमें ब्रेड, सूजी और दही का मेल इसे कुरकुरापन और नरमी दोनों देता है साथ में भुनी दालों और मूंगफली की चटपटी चटनी तथा मसालेदार आलू की स्टफिंग इसे काड़ी स्वादिष्ठ बना देते हैं. 

बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है. इसकी खास बात ये है कि इसे कम तेल में बनाया जाता है और बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. यहां जानें रेसिपी.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • ब्रेड स्लाइस (3 से 4)
  • बारीक सूजी (1 कप)
  • दही (1 कप)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • सेंकने के लिए तेल

चटनी के लिए:

  • चना दाल और उड़द दाल (1-1 बड़ा चम्मच)
  • सूखी लाल मिर्च (2)
  • लहसुन की कलियां (2)
  • करी पत्ता (8 से 10 पत्ते)
  • मूंगफली दाने और तिल (थोड़ा)
  • हींग और नमक (स्वादानुसार)

स्टफिंग और तड़के के लिए:

  • उबले आलू (5 से 6)
  • प्याज (1)
  • शिमला मिर्च (आधा हिस्सा)
  • हरी मिर्च (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • राई
  • साबुत जीरा
  • करी पत्ता
  • तेल
  • नमक
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • भुना जीरा पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला

बनाने का तरीका:

  1. ब्रेड के छोटे टुकड़े तोड़कर एक तरफ रख लें.
  2. दही में पानी मिलाकर पतला घोल बना लें, ब्रेड के टुकड़ों को इस घोल में डुबोकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वे नरम हो जाएं.
  3. इसके बाद सूजी डालकर मिलाएं और कुछ देर फूलने दें.
  4. फिर इसे मिक्सर में डालकर गाढ़ा बैटर पीस लें और अंत में नमक मिला दें.
  5. पैन में चना दाल, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, लहसुन, करी पत्ता, मूंगफली और तिल को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सूखा भूनें.
  6. आंच से उतारने से पहले हींग और नमक मिलाएं, ठंडा होने पर इसे पीसकर चटनी या सूखा मसाला पाउडर तैयार कर लें.
  7. कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करके राई, जीरा और करी पत्ता चटकाएं, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, फिर शिमला मिर्च मिलाएं. 
  8. नमक, हल्दी, मिर्च, भुना जीरा और धनिया पाउडर डालकर मसाले भूनें.
  9. अब उबले आलू, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें और कुछ हिस्सा अलग से सूखा मसाला पाउडर के रूप में भी रख लें.
  10. तवा गरम करें, एक कलछी बैटर डालकर गोल फैलाएं और ऊपर से हल्का तेल या घी डालकर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेंक ले.
  11. बीच में आलू मसाला और थोड़ा सूखा मसाला छिड़ककर फोल्ड करें और तैयार चटनी के साथ गरमागरम परोसें.

इसे भी पढ़ें: मिल्क क्यूब कैसे बनाएं? 10 मिनट में रुई जैसे सॉफ्ट क्यूब बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com