विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में एडमिट कार्ड ही नहीं, पहचान पत्र भी लाना जरूरी, इस राज्य में हुई सख्ती

UK Board 2026 Exam New Rules: उत्तराखंड बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में सख्ती बढ़ा दी है. अब छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ वैलिड आईडी प्रूफ भी लाना जरूरी होगा. बिना सही पहचान के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. हाल ही में डमी कैंडिडेट पकड़े जाने के बाद यह फैसला लिया गया है.

बोर्ड परीक्षा में एडमिट कार्ड ही नहीं, पहचान पत्र भी लाना जरूरी, इस राज्य में हुई सख्ती
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी और 10 वीं की 23 फरवरी, 2026 से शुरू हो गई हैं.

Uttarakhand Board 2026 Exam New Rules: उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा दे रहे 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. अब किसी भी पेपर में सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंच जाना काफी नहीं होगा, वैलिड आईडी प्रूफ यानी पहचान पत्र (ID) भी साथ लेकर जाना होगा. यह फैसला उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने लिया है. बोर्ड का मकसद फर्जी स्टूडेंट्स पर रोक और परीक्षा को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाना है. आइए जानते हैं यह सख्ती बोर्ड एग्जाम शुरू होने के बाद क्यों बनाई गई और अब छात्रों को क्या करना होगा.

UK बोर्ड एग्जाम में क्यों बढ़ाई गई सख्ती

24 फरवरी 2026 को हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर बड़ा मामला सामने आया. हाईस्कूल हिंदी के पेपर में 8 छात्र खुद परीक्षा देने की जगह दूसरे लोगों को भेज रहे थे. जांच में डमी कैंडिडेट्स को पकड़ा गया, जिसके बाद बोर्ड ने तुरंत नियम सख्त कर दिए. अब किसी भी छात्र को एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.

उत्तराखंड 10वीं-12वीं के छात्रों को अब क्या करना होगा

अगर आप उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं या 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, तो ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या कोई भी सरकारी पहचान पत्र लेकर ही पेपर देने जाएं. अगर पहचान को लेकर जरा सा भी शक हुआ, तो तुरंत ID से मैच किया जाएगा. पहचान साफ नहीं हुई तो परीक्षा में बैठने से रोका भी जा सकता है.

UBSE का क्या कहना है

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर जांच पूरी सख्ती से हो. अगर किसी भी स्टूडेंट की फोटो बदली या किसी और को एग्जाम देने भेजा गया, तो तुरंत एक्शन होगा. इसके अलावा बिना सही पहचान के एंट्री नहीं मिलेगी. बोर्ड चाहता है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के पूरी हो.

छात्र और अभिभावक क्या करें

1. परीक्षा के दिन जल्दबाजी में कोई गलती न करें.
2. एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ एक दिन पहले ही बैग में रख लें.
3. आईडी प्रूफ पर लगी फोटो साफ और मैच करती हो.
4. समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचें.

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कब से कब तक चलेंगी

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी और 10वीं की 23 फरवरी, 2026 से शुरू हैं. दोनों क्लास के एग्जाम 23 मार्च 2026 को समाप्त हो जाएंगे. इस साल इंटरमीडिएट (12वीं) में 3,637 इंडिविजुअल और 99,349 इंस्टीट्यूशनल स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं, जबकि हाईस्कूल (10वीं) में 1,722 इंडिविजुअल, जबकि 110544 इंस्टीट्यूशनल स्टूडेंट्स शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UK Board 2026 Exam Rules, Uttarakhand Board ID Proof Mandatory, UK Board 10th 12th Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com