- अलसी को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है.
- अलसी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है.
- अलसी के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
Roasted Flax Seeds Benefits: अलसी के बीजों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भुनी अलसी खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. वैसे अलसी (Alsi Khane Ke Fayde) को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है, जैसे- तेल के रूप में, भुनी अलसी को सलाद, सब्जी और ओट्स के साथ. अलसी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. आपको बता दें कि इसमें फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पंहुचा सकते हैं. भुनी अलसी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं इससे एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है, तो चलिए इस लेख में जानते हैं भुनी अलसी खाने के फायदे.
भुनी अलसी खाने के फायदे- Bhuni Alsi Khane Ke Fayde:
1. कोलेस्ट्रॉल-
अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो भुनी हुई अलसी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. रोजाना सुबह भुनी अलसी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Thepla For Breakfast: हेल्दी ब्रेकफास्ट की है तलाश तो ट्राई करें गुजराती थेपला, यहां है क्विक रेसिपी

2. एनर्जी-
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें कुछ भी काम करने में थकान महसूस होती है, शरीर में एनर्जी की कमी लगती है. ऐसे में आप अपनी डाइट में भुनी अलसी को शामिल कर शरीर में एनर्जी के लेवल को बढ़ा सकते हैं.
Avocado For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है ये हरे रंग का फल, यहां जानें अन्य फायदे
3. वेट लॉस-
सर्दियों के मौसम में वजन बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है. क्योंकि इस मौसम में हम सभी को ऑयली चीजें खाना काफी पसंद होता है. जिससे वजन बढ़ सकता है. तो अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में भुनी अलसी को शामिल कर सकते हैं.
4. कब्ज-
अलसी के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आपनी डाइट में भुनी अलसी को शामिल कर कब्ज, पाचन, पेट गैस आदि में राहत पा सकते हैं.
5. ब्रेन के लिए-
अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा होती है, जो कि ब्रेन को बूस्ट करने में मददगार है. ब्रेन को बूस्ट करने के लिए आप ब्रेकफास्ट में भुनी अलसी को शामिल कर सकते हैं.
शरीर से गंदगी निकालने के लिए विंटर Detox Diet में किन फूड्स को शामिल करें और किनसे करें परहेज? जानिए
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं